Home मीट Meat: नॉनवेज खाने वालों के काम की खबर, फिश और चिकन साथ खाते हैं तो हो जाइये सावधान…
मीट

Meat: नॉनवेज खाने वालों के काम की खबर, फिश और चिकन साथ खाते हैं तो हो जाइये सावधान…

fish and chicken meat
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. शरीर को हर दिन प्रोटीन और कई तरह के पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है. इसी वजह से बहुत से लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं. ताकि उन्हें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और जरूरी तत्व मिलें. कई बार हम कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदे होती है. इसलिए हमें यह पता होना चाहिए कि हमें क्या खाना है क्या नहीं. ये भी ध्यान देना चाहिए कि जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाए वही खाएं वो चीज नहीं जो नुकसान ना पहुंचाए. मछली और चिकन दोनों ऐसे नॉनवेज फूड हैं., जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में कहा जाता है कि दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए. आइए जानते हैं कि मछली और चिकन को एक साथ खाना चाहिए या नहीं. देश में मछली खाने वालों की संख्या सबसे अधिक है.

ऐसे लोग पहरेज करें
विशेषज्ञों का कहना है की मछली और चिकन दोनों में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, शरीर को हेल्दी रखने के लिए चिकन और मछली खाई जाती है. नॉनवेज खाने वाले लोगों में भी काफी वैरायटी है. कुछ लोग मछली को स्टार्टर के रूप में खाते हैं तो कुछ लोग चिकन और मटन को मेन कोर्स के रूप में खाते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक मछली और चिकन साथ खाने से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है. क्योंकि मछली चिकन में पाए जाने वाले प्रोटीन दोनों अलग-अलग होते हैं. हालांकि ऐसे में एक चीज का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कत है, या जिन लोगों एलर्जी की शिकायत है तो उन्हें मछली और चिकन साथ में खाने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे आपको सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है.

दूध-दही खाने से बचेंः नॉनवेज खाते समय यह छोटी बात हमेशा ही ध्यान रखें कि चिकन या मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए. क्योंकि दूध में पाए जाने वाले गुण या यूं कहें कि प्रोटीन चिकन और मछली के एकदम उलट होते हैं. इसलिए अगर आप तीनों को एक साथ खा लेंगे तो हो सकता है कि बॉडी रिएक्ट कर दे. तीनों चीजों को खाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही बॉडी में कई तरह की दिक्कतें भी दिख सकती हैं. नॉनवेज खाने के बाद आपको दही कभी भी नहीं खाना चाहिए. दही खाने से आपको पेट से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...

livestock animal news
मीट

Poultry: पोल्ट्री फीड महंगा होने से अंडा और चिकन के दाम में आया उछाल, उत्पादन पर भी पड़ा असर

नई दिल्ली. देशभर में अंडों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और...