Home मछली पालन Fish Farming: यहां जानिए कैसे शुरू करें मछली पालन का बिजनेस, एक बार का निवेश और भरपूर कमाई
मछली पालन

Fish Farming: यहां जानिए कैसे शुरू करें मछली पालन का बिजनेस, एक बार का निवेश और भरपूर कमाई

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो डॉक्टर मछली खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि मछली प्रोटीन से भरपूर होती है. यही वजह है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मछली की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है. आज के समय मछली पालन ने व्यवसाय का रूप ले लिया है. जिससे लोग लाखों रुपए कमा रहे हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो खुद का बिजनेस करके अच्छा मुनाफा करना चाहते हैं तो मछली पालन करके आप फायदा उठा सकते हैं. इस बिजनेस में आप मछली पालते हैं और उसको बेचकर पैसे कमाते हैं. जबकि मछली पालन के लिए ज्यादा बड़ा निवेश करने की जरूरत नहीं होती है. इसमें सिर्फ एक ही बार निवेश करना होता है उसके बाद खर्च इसी बिजनेस से निकलता रहता है.

ये मछलियां पाली जाती हैं
मछली पालन एक ऐसा स्वरोजगार है, जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. कम जगह में कई वैरायटी की मछलियों को पाला जाता है और उन्हें बाजार में बेचकर अच्छा खासा पैसा कमाया जाता है. मछली प्रोटीन और विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत है. इसलिए एक बार मछली पालन का काम शुरू करने से लगातार आपकी आमदनी होती ही रहती है. मछली पालन के लिए रोहू, सिल्वर, ग्रास, भाकुर व नैना मछली और इस जैसी वैरायटी की मछलियों को अधिक पाली जाती है.

दवाएं बनाने में भी होता है इस्तेमालः बता दें कि मछली पालन का व्यवसाय भारत में जितने प्रतिशत में हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा दूसरे देशों में हो रहा है. मछली से मिलने वाली एनर्जी, पौष्टिक आहार जिससे शरीर और रोगों में दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसी वजह से मछली की मांग ज्यादा रहती है. आजकल लोग अपने यहां पर ही तालाब या छोटे फॉर्म बनाकर इस व्यवसाय से पैसा कमा रहे हैं.

70 फीसदी लोग खाते हैं मछलीः मछलियों की भी कई प्रजातियां होती हैं. हर प्रजाति का कोई ना कोई अपना ही कुछ विशेष गुण होता है. अपने विशेष गुण के चलते बाजार में ज्यादा ही प्रचलित होती है. लोग इनकी मांग ज्यादा करते हैं. गौरतलबरी भारत में 70 प्रतिशत लोग मछली का सेवन करते हैं. मछली पालन के व्यापार करके भारत में ऐसे कई शहर है, जहां 25 प्रतिशत आबादी इसी रोजगार से अपना पालन करती है. मछली पालन के व्यवसाय को हम दूसरी भाषा में फिश फार्मिंग भी कहते हैं.

ज्यादा पूंजी नहीं होती है जरूरतः मछली पालन करने के लिए लोगों को जमीन में छोटे-छोटे तालाबों की जरूरत होती है. जिसमें मछली को रख सकते हैं. मछली पालन का व्यापार करने के लिए कोई ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं होती. अगर हम चाहे तो कम पूंजी में इसका व्यापार चालू कर सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...