Home मछली पालन Fisheries: यहां पढ़ें मछली के साथ बत्तख पालने का क्या है फायदा और कैसे करें इसकी शुरुआत
मछली पालन

Fisheries: यहां पढ़ें मछली के साथ बत्तख पालने का क्या है फायदा और कैसे करें इसकी शुरुआत

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. तालाब में मछलीपालन के साथ बत्तख पालन करके कमाई की जा सकती है. मछली के साथ बत्तख पालन से प्रोटीन उत्पादन के साथ बत्तखों के वेस्ट का भी सही इस्तेमाल होता है. मछली समेत बत्तख पालन से प्रति हेक्टयर प्रतिवर्ष 2500-3000 किलोग्राम मछली, 15 से 18 हजार अंडे और 500-600 किलोग्राम बतख के मांस का उत्पादन किया जा सकता है. इस प्रकार के मछली पालन में न तो जलक्षेत्र में कोई खाद उर्वरक डालने की जरूरत होगी है और न ही मछलियों को पूरक आहार देने की जरूरत होती है. मछली पालन पर लगने वाली लागत 40 से 60 प्रतिशत भी कम हो जाती है.

पाली जाने वाली मछलियां और बतखें एक दूसरे की अनुपूरक होती है. बतखें पोखर के कीड़े-मकोड़े, मेढ़क के बच्चे टेडपोल, घोंघे, जलीय वनस्पति आदि खाती हैं. बतखों को पोखर के रूप में साफ-सुथरा एवं स्वस्थ परिवेश और उत्तम प्राकृतिक भोजन उपलब्ध हो जाता है तो बत्तख के पानी में तैरने से पानी में आक्सीजन की घुलनशीलता बढ़ती है जो मछली के लिए जरूरी है.

तालाब का चयन ऐसे करें
मछली के साथ बत्तख पालन के लिए बारहमासी तालाब चयन किया जाता है, जिसकी गहराई कम से कम 1.5 मीटर से 2 मीटर होना चाहिए. इस प्रकार के तालाब कम से कम 0.5 हेक्टर तक के हो सकते हैं. अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के तालाब इस कार्य के लिए उपयुक्त होते हैं. इस दौरान तालाब में पायी जाने वाली जलीय वनस्पति को निकाल देना चाहिए. तालाब में जलीय वनस्पतियां मछलियों के इधर—उधर जाने और जाल चलाने में रुकावट पैदा करती हैं. इसलिए जलीय वनस्पतियां मशीनों से या फिर मजदूरों की सहायत से हटवा देना चाहिए. रासायनिक विधि 2-4 डी, अमोनिया आदि का प्रयोग कर जलीय वनस्पतियों की सफाई की जा सकती है.

ऐसी मछलियों को बाहर निकाल दें
जैविक विधि अंतर्गत ग्रासकार्प जलीय वनस्पतियों को भोजन के रूप में ग्रहण करती हैं. इसलिए ग्रास कार्प के संचयन से जलीय वनस्पति का उन्मूलन हो जाता है. तालाब में बार-बार जाल चलाकर मांसभक्षी तथा अवांछित मछलियों को निकाल देना चाहिए. शत प्रतिशत मछलियों को निकालना संभव नहीं हो, तो महुआ खली 200 से 250 पीपीएम या दो से ढाई हजार किलोग्राम प्रति हेक्टयर या ब्लीचिंग पाउडर 25-30 पीपीएम प्रति हेक्टर की दर से उपयोग करने पर इन मछलियों का खत्म किया जा सकता है. सबसे अच्छा तरीका महुआ खली का प्रयोग है.

मछली बीज के बारे में पढ़ें यहां
प्रति हेक्टर 6 हजार से 8 हजार मिली फिंगरलिंग (अंगुलिकाए) संचय करना चाहिए. सतह का भोजन करने वाली मत्स्य बीज की मात्रा 40 फीसदी (कतला 25 फीसदी सिल्वर कार्प 15 फीसदी) तथा मध्यम सतहों का भोजन करने वाली मत्स्यबीज की मात्रा 30 फीसदी (रोहू 20 परसेंट ग्रास कार्प 10 परसेंट) तथा तलीय का भोजन करने वाली मत्स्य बीज की मत्रा 30 फीसदी (मृगल 20 फीसदी कामन कार्य 10 फीसदी) संचय किया जाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...