Home पशुपालन Goat Farming: बकरी पालन शुरू करने से पहले पढ़ें ये खबर, जानें शुरू में किन चीजों की पड़ती है जरूरत
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन शुरू करने से पहले पढ़ें ये खबर, जानें शुरू में किन चीजों की पड़ती है जरूरत

ppr disease in goat
बीटल बकरी, goatwala.com

नई दिल्ली. अगर आप बकरी पालन करना चाहते हैं और आपको बकरी पालन से जुड़ी जानकारी नहीं है तो इस बात को अपने दिमाग में बैठा लें कि बिना ट्रेनिंग बकरी पालन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बिना ट्रेनिंग कोई काम करना सही नहीं होता है. हालांकि इसका दूसरा पहलू यह भी है कि बकरी पालन करना बेहद ही आसान है. इसे कोई भी कर सकता है. बकरी को घर के आंगन में भी पाला जा सकता है और यह घर की छत पर भी पल जाती है. जिससे खूब सारा मुनाफा भी मिलता है. यहां हम बकरी पालन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जो नए बकरी पालकों के लिए जानना बेहद ही जरूरी है.

बकरी पालन शुरू करने के लिए शुरुआती दो-तीन चीजें जानना बेहद ही जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले तो बकरियों के शेड के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए. वहीं दूसरी जानकारी बकरियों के खाने-पीने को लेकर है. वहीं बकरियों की बीमारियों और वैक्सीनेश को लेकर भी जानना बेहद ही जरूरी है.

जानें कैसे होना चाहिए बकरियों का शेड
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि बकरियों का शेड बकरी पालक अपनी सहूलियत के हिसाब से बना सकते हें. ये लकड़ी का भी हो सकता है. बांस का भी हो सकता है, सीमेंट का भी हो सकता है, लेकिन शुरुआत में सबसे अच्छा सबसे सस्ता तरीका अपनाना आना चाहिए. बकरियों को ठंड में गर्म माहौल चाहिए होता है जबकि गर्मी में ठंडा. शेड बनाने में आप ऐसा तरीका अपनाएं, जिससे बकरी को गर्मी में ठंड का एहसास हो और ठंड में गर्मी का एहसास होता रहे. शेड के अंदर बकरी को पांच स्क्वायर फीट की जरूरत होती है. शेड के बाहर एक बकरी को 10 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए होती है.

यहां जानें कितना खाती है बकरी
बकरियों की खुराक तय करना सबसे अहम काम है. ये जानना बेहद ही जरूरी है कि बकरी को कितनी और खुराक में क्या चाहिए. बकरी को बरसीम, लुसेंट, सरसों, गेहूं, ग्वार, चना और हरा चारा और सूखा चारा देना चाहिए. इसमें जो भी आपको आसानी से उपलब्ध हो आौर सस्ता हो, बकरी को खिलाएं, इससे फायदा बढ़ जाएगा. वहीं एक बड़े साइज की बकरी दिन भर में ज्यादा से ज्यादा 7 किलो हरा चारा खाती है. वहीं सूखे चारे की बात की जाए तो दो किलो चारा खाएगी. बकरी को गेहूं भी दिया जा सकता है. उबालकर दिया गया गेहूं बकरी को ज्यादा फायदा पहुंचाता है. आप चाहें तो एक बकरी को एक दिन के अंदर आधा किलो गेहूं दे सकते हैं. वहीं बीमारी, दवाओं और वैक्सीनेशन की जानकारी होना भी बेहद ही जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...