Home डेयरी Dairy: गोकुल डेयरी ने एक दिन में दूध कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कैसे हुआ ये
डेयरी

Dairy: गोकुल डेयरी ने एक दिन में दूध कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कैसे हुआ ये

gokul dairy
गोकुल दूध और आउटलेट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गोकुल डेयरी के नाम से मशहूर कोल्हापुर जिला दूध उत्पादन के मामले में रोजाना 17.5 लाख लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है. दूध उत्पादक संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हर दिन जितना दूध इकट्ठा हो रहा था, उसमें 6 लाख लीटर दूध में वृद्धि हुई है. संघ चेयरमैन अरुण डोंगले ने बताया कि महाराष्ट्र की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी गोकुल ने अब 2025 तक दूध के दैनिक संग्रह को 20 लाख लीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि डेयरी किसानों को प्रोत्साहित करके ये वृद्धि हासिल की गई है. गुजरात की अमूल और कर्नाटक की नंदिनी जैसी बड़ी डेयरी के साथ प्रतिस्पर्धा करके नहीं. गोकुल डेयरी कोल्हापुर जिले तक सीमित है. जबकि अमूल और नंदिनी अपने-अपने राज्यों में कई जिला स्तरीय डेयरी का संघ हैं. हमें नहीं लगता कि यह डेयरियां हमारी प्रतिस्पर्धी हैं. भले ही वह हमेशा मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख बाजारों से गोकुल को प्रतिस्थापित करने का प्रयास करती हैं.

खोले जाएंगे गोकुल आउटलेट
चेयरमैन ने दूध और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता में स्थिरता बनाए रखने का जिक्र किया. कहा कि फरवरी में एक और उत्पाद लांच करने जा रहे हैं. साथ ही हम अन्य प्रमुख बाजारों में गोकुल आउटलेट बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं. ताकि या सुरक्षित किया जा सके कि हम जो दूध एकत्रित कर रहे हैं, वह ग्राहकों तक पहुंच सके. मुंबई में आधा लीटर और 1 लीटर के पाउच में लगभग 12 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है.

किसानों की की जा रही है मदद
कहा कि गोकुल डेयरी ने उत्पादन बढ़ाने और रियायती दरों पर अच्छी नस्ल की गाय और भैंस की उपलब्धता के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना शुरू किया है. उन्होंने बताया कि डेयरी के पास मवेशियों का चारा तैयार करने का अपना प्लांट भी है. किसानों की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए चारे की क्षमता भी बढ़ाई गई है. पिछले 3 वर्षों से हम डेयरी व्यवस्था में 5000 किसानों को जोड़ रहे हैं. उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और बढ़ाने के लिए मदद भी कर रहे हैं. गोकुल एक मात्र सहकारी डेयरी है जो दूध की आपूर्ति करने वाले किसानों को सबसे अधिक कीमत देती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...