Home मछली पालन Fisheries: एक्वेरियम का बिजनेस करने वालों के लिए गप्पी मछली है बेहतरीन विकल्प, पढ़ें इसकी खासियत
मछली पालन

Fisheries: एक्वेरियम का बिजनेस करने वालों के लिए गप्पी मछली है बेहतरीन विकल्प, पढ़ें इसकी खासियत

फिश एक्वेरियम को कभी भी सीधे धूप के सामने नहीं रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. मछलियों की बहुत ही प्रजातियां हैं. उसमें से गप्पी फिश भी है. गप्पी फिश के बाद में फिश एक्सपर्ट का कहना है कि इसका वैज्ञानिक नाम लेबिसटेस टैटिकुलेटस (Lebistes reticulates) भी है. जबकि अक्सर लोग इन्हें मिलियन फिश या रेनबो फिश के नाम भी जानते हैं. यह मीठे पानी वाली मछ्ली है. इसे मध्य अमेरिका में बनाया गया था. ये बहुत ही शांत मछली है. इसलिए यह प्रजाति एक्वेरियम (aquariums) के लिए लोकप्रिय है. ये देखने में भी बहुत खूबसूरत नजर आती हैं. इसलिए इसे लोग अपने घरों में सजावट के लिए पालते हैं.

यदि आप एक शुरुआती एक्वेरिस्ट (aquarist) हैं तो गप्पी (Guppy) के साथ अन्य शान्त और अनुपूरक मछलियां समुदाय एक्वेरियम के लिए एक बहुत अच्छी शुरूआत हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इससे आपको अच्छी कमाई भी होगी.

इनका ध्यान रखना है बेहद आसान
इसके आहार की बात की जाए. गप्पी (Guppy) के कुपोषण को रोकने के लिए विभिन्न भोजन की जरूर होती है. जिंदा खाद्य पदार्थ और टयूबीफैक्स कीड़े ये चाव से खाती हैं. इस मछली का ध्यान रखना बहुत मुश्किल नहीं है. मछली को सामान्य एक्वेरियम (aquariums) बीमारियों से बचाने के लिए आप पानी में कुछ नमक मिला सकते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि आपकी गप्पी को खारे पानी के एक्वेरियम (aquariums) में रखा जाना चाहिए. ये मीठे पानी की मछली है और इसमें ये लंबे समय तक जिंदा रहती है. इस मछली को जिस पानी में रखा जाए उसका तापमान जबकि 25-28 डिग्री सेल्सियस (77-82 डिग्री फैरेनहाईट) अच्छा होगा तो अचदा होगा. वहीं पीएच. 7.0-7.5 में होना वाहिए.

मछली के बारे में पढ़ें
गप्पी (Guppy) नर मछली और मादा मछली के बीच अन्तर ज्यादा मुश्किल नहीं है. नर मछली का गोनापोडियम (Gonopodium) होता है. जबकि मादा मछली का गोनापोडियम (Gonopodium) नहीं होता. गोनापोडियम (Gonopodium) एनल (Anal) फिन होता है जो एक प्रजनन अंग में बदल चूका है. नर गप्पी (Guppy) बहुत रंगीन होती है, लेकिन मादा मछली नहीं होती है. कभी-कभी मादा मछली की पूंछ काफी रंगीन होती है. एक मादा गप्पी (Guppy) नर गप्पी (Guppy) की अपेक्षा अधिक बड़े आकार की होगी.

फ्राई को इस तरह बचाएं
गप्पी (Guppy) छोटी मछलियों को जन्म देती है. मादा मछली तैरने वाली फ्राई (Fry) को जन्म देती है. यदि आप किसी मछली फ्राई को बचाना चाहते हैं तो आपको इस एक्वेरियम में सुरक्षित छिपे हुए स्थानों को पर्याप्त मात्रा में बनाना चाहिए. जहां ये मछली फ्राई को वयस्क मछलियों के द्वारा खाये जाने से बच सकें. पौधों को लगाकर छिपने के स्थान बनाये जा सकते हैं. आप फ्राई को अलग टैंक में भी रख सकते हैं. जब तक वे इतने बड़े न हो जाएं कि उन्हें व्यस्कों द्वारा न खाया जा सके. गप्पी का प्रजनन कराना आसान होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...