Home पोल्ट्री Turkey Business: टर्की के बिजनेस में मुनाफा ही मुनाफा, जानिए कैसे करें इनकी देखभाल
पोल्ट्री

Turkey Business: टर्की के बिजनेस में मुनाफा ही मुनाफा, जानिए कैसे करें इनकी देखभाल

सफेद पंखों वाले टर्की अपने यहां की जलवायु और परिस्थिति के लिए सटीक हैं. क्योंकि यह गर्मी को अच्छी तरह से सहन कर लेते हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुपालन, मुर्गी पालन यानी पोल्ट्री, मछली पालन आजकल यह बिजनेस खेती से ज्यादा कमाई देने वाले बन गए हैं. किसान कई सारे खेती के साथ-साथ इन व्यवसाय को भी कर रहे हैं और अपनी आमदनी को लगातार बढ़ा रहे हैं. अगर आप भी पोल्ट्री करना चाहते हैं या किसी पक्षी पालन या पशुपालन के व्यापार में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आजकल टर्की पालन तेजी से बढ़ रहा है. टर्की देखने में बहुत सुंदर होती है, इनके पंखे रूपी पूंछ और बैटल्ड गर्दन इसकी बहुत सुंदर लगती है. टर्की को आजकल ऐग और मांस के लिए पाला जा रहा है. टर्की के अंडे का जो वजन है वह करीब 65 ग्राम होता है और इसके एक बच्चे का जो वजन है वह 50 ग्राम के करीब होता है.
टर्की की पालने की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं. टर्की के पंखों का रंग काला होता है. फीमेल की चेस्ट पर काले रंग के पंख होते हैं उनके सिरों में सफेद रंग होता है. जिसके कारण 12 सप्ताह की उम्र से उनके जेंडर का पता चल जाता है. सफेद पंखों वाले टर्की अपने यहां की जलवायु और परिस्थिति के लिए सटीक हैं. क्योंकि यह गर्मी को अच्छी तरह से सहन कर लेते हैं.
टर्की पालन में ये है प्रमुख चीजेंः टर्की पालन में जो प्रमुख चीज हैं लिए हम आपको बताते हैं. टर्की में अंडा सेने की जो विधि होती है, वह 28 दिन की होती है और दो तरीके से अंडा सेए जाते हैं. प्राकृतिक रूप से टर्कियां अच्छी ब्रूडर होती है और ब्रेडी माता 10 से 15 अंडों तक सेने का काम करती हैं. अच्छे खोल और आकार वाले साफ अंडों को ब्रीडिंग के लिए रखा जाना चाहिए. ताकि 60 से 80 प्रतिशत अंडे देने का काम किया जा सके, ताकि स्वस्थ्य बच्चे मिल सकें. अंडों को इन्क्यूवेटरों की मदद से अंडा सेने का काम करते हैं. सेटर और हेचर में तापमान सही होना चाहिए. अंडों को बार-बार इकट्ठा किया जाना चाहिए ताकि अंडों को गंदा होने एवं टूटने से बचाया जा सके. ब्रूडिंग टर्की पालन में 4 सप्ताह की अवधि होती है. यह देखा गया है कि मुर्गी की तुलना में टर्की के बच्चे अच्छी ग्रोथ करते हैं. भारत में टर्की का बिजनेस करने वाले इसकी ब्रूडिंग के जरिए अच्छी इनकम कर सकते हैं. मुर्गी के वजन से टर्की का वजन अधिक होता है और इसके अंडे व मीट की बिक्री अच्छी होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...