Home पशुपालन Animal Faming: कैसे भेड़-बकरी और खरगोश पालें, यहां से ट्रेनिंग लेकर अपनी इनकम करिए डबल
पशुपालन

Animal Faming: कैसे भेड़-बकरी और खरगोश पालें, यहां से ट्रेनिंग लेकर अपनी इनकम करिए डबल

सभी पशुओं में हरा चारा बेहद खास माना गया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. आजकल गेहूं, सरसों, धान की फसलों के साथ देश में किसान भेड़, बकरी और खरगोश पालन में भी अपनी कमाई कर रहे हैं. किसान छोटे पशुपालन से अच्छी आमदनी कर सकते हैं. अगर आप भी इन छोटे पशुओं को पालने की प्लानिंग कर रहे हैं तो राजस्थान में केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान ने आठ दिन का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है. इस राष्ट्रीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेड़, बकरी और खरगोश को पालने के लिए किन तरीकों की जरुरत है, ये आप जान सकते हैं. भेड़−बकरी पालन में एक से डेढ़ साल के अंदर आप अपनी इनकम की शुरुआत भी कर सकते हैं.


अगर आप भी भेड़, बकरी और खरगोश पालन में दिलचस्पी रखते हैं और छोटी जगह में इनकी अच्छी देखभाल कैसे की जा सकती है, तो ये जानकारी आपके लिए है. अभी वर्तमान समय मे छोटे पशुओं को स्टॉल फीड से पाल कर अच्छी इनकम की जा सकती है. क्योंकि इस समय में अच्छे चारागाह की कमी और खेती की जमीन की तारबन्दी होने से चराई आधारित तरीके मे बदलाव की सख्त जरुरत है. इसलिए पशुपालक अब अच्छे पशुओं की नस्ल चुनकर बेहतर आवास, खानपान, हेल्थ और चरागाह विकास के साथ विभिन्न वर्ष भर मौसम आधारित सावधानी रखकर ही आमदनी कर सकते है. मांस प्रोडेक्शन के लिए छोटे पशुओं भेड़, बकरी और खरगोश कम से कम संसाधनों में पाले जा सकते हैं.

भेड़-बकरी और खरगोश पालन की जानकारी: 16वें राष्ट्रीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक डॉक्टर अरुण कुमार ने यहां आए सभी पशुपालक किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से भेड़-बकरी और खरगोश पालन की जानकारी दी. सभी पशुपालक किसानों को से बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि अपने भेड़-बकरी और खरगोश पालन के उदेश्य को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग में अच्छे से सुनकर और साइंटिस्टों से बातचीत कर सीख सकते हैं. उन्हें पालने के लिए किस तरह की फीड की जरुरत होती है, बाड़े में कितने समय तक उन्हें रखना है. हरे चारे को कब और कितना देना है, इस जानकारी के साथ उनकी देखभाल और सेहत के बारे में पूरी डिटेल ले सकेंगे.


ये रहे मौजूद: इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा, डॉक्टर सत्यवीर सिंह डागी ने किसानों के साथ कॉर्डिनेट किया. डॉक्टर रणधीर सिंह भट्ट, डॉक्टर जी गणेश सोनावणे, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर लीला राम गुर्जर, डॉक्टर अरविन्द सोनी और डॉक्टर अमरसिंह मीना ने ट्रेनिंग मे भाग ले रहे राजस्थान के किसानों को अन्य जानकारियां दीं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: भारत ग्लोबल बायोगैस हब के तौर पर होगा स्थापित, जानें कैसे होगा ये बड़ा काम

नई दिल्ली. दुनियाभर के तमाम देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 3...

पशुपालन

Animal Husbandry: अब मुर्रा भैंस नस्ल में होगा सुधार, गडवासु के हाथ आया ये खास सांड

नई दिल्ली. पंजाब और उत्तरी भारत में मुर्रा भैंस के जेनेटिक सुधार...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: यहां 700 पशु चिकित्सकों की होगी नियुक्ति, साल 2026 में बनेंगे 735 पशु अस्पताल

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में...

livestock animal news
पशुपालनमीट

Goat: बकरी पालक कैसे पहचाने बकरी स्वस्थ है या बीमार, जानें यहां

नई दिल्ली. बकरी पालन एक शानदार काम है. बकरी पालन को कहीं...