Home डेयरी Dairy: पनीर असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
डेयरी

Dairy: पनीर असली है या नकली, ऐसे करें पहचान

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. आज दूध के कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में है. कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जिनमें नकली की पहचान करना बेहद मुश्किल होता है. मार्केट में असली के साथ ही नकली प्रोडक्ट धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं. इनकी पहचान करना बेहद मुश्किल होता है. खराब चीजें खाने से सेहत खराब होती है, ऐसे में मिलावट से बचना बेहद जरूरी है. फल और सब्जी की मिलावट को आंखों से पहचाना जा सकता है. लेकनि डेयरी प्रोडक्ट की मिलावट आंखों के सामने नजर नहीं आती है. डेयरी के प्रोडक्ट्स में शामिल है पनीर. पनीर की पहचान करना बेहद मुश्किल काम है. लेकिन हम आपको बता रहे हैं, पहचान के आसान तरीके.

आजकल प्रोटीन से भरपूर पनीर घरों की रसोई में खूब इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर पर शादियों के सीजन में पनीर जमकर खाया जाता है. मांग ज्यादा होने और डिमांड पूरी न कर पाने के कारण पनीर में खूब मिलावट होती है. क्योंकि इस वक्त पनीर की मांग बहुत ज्यादा होती है. अगर आप भी पनीर असली है या नकली है इसकी पहचान करना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें आपको इसकी जानकारी यहां दी जाएगी.

मिलावट की करें ऐसे पहचान: एक्सपर्ट कहते हैं कि पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें. जब आप हाथ से मसलेंगे तो पनीर टूट कर बिखरने लग जाएगी तो यह समझ लीजिए कि पनीर नकली है. दरअसल, नकली पनीर में स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाया जाता है. स्किम्ड मिल्क पाउडर दबाव सहन नहीं कर पता है और दबाव पड़ते ही बिखर जाता है. इसलिए उसे मसल कर देखना सबसे बढ़िया उपाय है. इस तरह आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं.

इस तरह करें पहचान: इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि पनीर को पानी में उबालें, जब ठंडा हो जाए तो सोयाबीन या अरहर दाल का पाउडर पनीर पर डालें. अगर 10 मिनट बाद पनीर का रंग में बदलाव देख रहे हैं तो ऐसे में समझ सकते हैं कि पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया का इस्तेमाल किया गया है. पनीर पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालने से अगर पनीर का रंग गहरा नीला या काला हो जाए तो समझें की पनीर मिलावटी है. इसमें यह भी समझा जा सकता है कि इस पनीर में स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा है. बता दें कि आयोडीन टिंचर किसी भी किसी भी केमिकल शॉप पर आसानी से मिल जाता है. हालांकि ध्यान दें कि एक दो बूंद ही आयोडीन टिंचर कर डालना है. तो फिर देर किस बात की है, अबसे पनीर की पहचान यूं ही करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...