Home मछली पालन Fish Farming: ठंड में इन मछलियों को पालें तो होगा अच्छा मुनाफा, यहां पढ़ें इनकी डिटेल
मछली पालन

Fish Farming: ठंड में इन मछलियों को पालें तो होगा अच्छा मुनाफा, यहां पढ़ें इनकी डिटेल

रंगीन मछलियां घर हो या आफिस दोनों जगहों को और सुंदर बनाती हैं.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन कर रहे हैं तो आपके पास कुछ जानकारी होना जरूरी है कि कौन सी मछली का कब पालन करना है, जिससे आप ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं. जैसे हम सब जानते हैं कि ब्रीडिंग का सीजन मार्च या फरवरी के महीने में स्टार्ट होता है. उस समय हर तरह की मछली की फार्मिंग करके हम पैसा कमा सकते हैं, लेकिन जब सीजन खत्म होने लगता है तो दिक्कत आने लगती है. आमतौर पर सितंबर के महीने से मछलियों के सीड मिलना मुश्किल हो जाता है और नए तरीके से भी बिजनेस करना मुश्किल हो जाता है. वहीं ठंड का महीना शुरू हो जाता है तो ठंड के मौसम में मछलियों को पालना मुश्किल काम हो जाता है. क्योंकि मछलियां फीडिंग नहीं करती हैं और कई तरह की दिक्कतें उन्हें होती हैं.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे समय में मछलियों की ग्रोथ भी नहीं होती है. ऐसे में मछली किसानों को पैसा कमाने का जरिया नहीं रह जाता है. उनके पास जो मछलियां होती हैं, उसी से कुछ हद तक काम चलाते हैं. इस वजह से अर्निंग कम हो जाती है. हालांकि कुछ मछलिया ऐसी हैं, जिनसे ठंड के मौसम में भी अच्छी कमाई की जा सकती है. ऐसी मछलियों को पालने से मुनाफा ज्यादा मिलता है और वो ठंड में खुद को ढाल भी लेती हैं. ठंडे पानी में पाई जाने वाली मछलियों में ट्राउट, मिरर कार्प, क्रूसियन कार्प, और टेंच शामिल हैं. भारत की पहाड़ी नदियों में ये विदेशी मछलियां पाई जाती हैं.

ठंड में इन मछलियों की करें फार्मिंग
सितंबर से जनवरी के महीने में कॉमन कार्प या गोल्डन प्रजाति की मछली को बहुत आसानी के साथ पाल सकते हैं. इन मछलियों की ग्रोथ अच्छी होती है. हो सकता है कि आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा हो कि कि इसकी ग्रोथ कैसे अच्छी होगी, तो आज आपको बताते हैं कि कुछ मछलियां ठंड के मौसम में उतना ज्यादा एक्टिव नहीं होती हैं. काम हिलती हैं. क्योंकि ठंड के मौसम उनका खून जमने लगता है. ज्यादा ठंड की वजह से वह फीड नहीं खाती है, तो उनकी ग्रोथ भी नहीं होती है. जबकि कॉपन कार्प और गोल्डेन मछलियां आसानी के साथ ठंड में सर्वाइवल कर जाती हैं और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है.

फीडिंग और ब्रीडिंग दोनों करती हैं ये मछलियां
वहीं तिलापिया मछली ठंड के मौसम में बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और फिडिंग भी करती रहती हैं. ये ठंड के समय में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली मछली होती है. वहीं कॉमन कार्प और गोल्डन मछली होती है. इस मछली की फार्मिंग करते हैं तो ठंड के मौसम में आप इससे ज्यादा से ज्यादा ग्रोथ ले सकते हैं. जब भी मछलियों की ग्रोथ ज्यादा होगी तो उसको आपको प्रॉफिट भी ज्यादा हो सकता है. क्योंकि आपने ठंड के मौसम में यह नोटिस किया होगा कि यह मछलियां ठंड होने के बावजूद फीडिंग भी खाती है और ब्रीडिंग भी करती हैं. इसलिए यह मछली हर तरह से फायदेमंद होती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की मछलियों के लिए मुश्किलों भरा है ये मौसम, तुरंत उठाएं जरूरी कदम

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां,...