खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स
ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
मध्य प्रदेश में पशुपालन विभाग का नाम अब गौपालन विभाग' कर दिया गया है

भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले गौ-वंश के संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने करुणा और संवेदनशीलता से भरा एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. असल में मध्य प्रदेश में पशुपालन विभाग का नाम अब अधिकारिक रूप से 'गौपालन विभाग' कर दिया गया है. गौ-वंश के बेहतर और पौष्टिक आहार को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने प्रति गौ-वंश मिलने वाली 20 रुपये की दैनिक आहार राशि को सीधे दोगुना करके 40 रुपये कर दिया है. इस योजना को निर्बाध रूप से चलाने के लिए प्रदेश के गौसंवर्धन बोर्ड को 505 करोड़ कृपये के भारी बजटीय कोष का विशेष प्रावधान किया गया है.




