LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

August 4, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. डेयरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

    The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement

    डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बिहार सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है. आधुनिक डेयरी अवसंरचना, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं.

  2. युवाओं से की नशीली चीजों से दूर रहने की अपील

    गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज विश्वविद्यालय, लुधियाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अभियान “विकसित भारत संकल्प हेतु नशा मुक्त युवा” के अंतर्गत नशा दुरुपयोग के विरुद्ध राष्ट्रीय जन-शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति गुलाब चंद कटारिया भी चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना था.