Home डेयरी Dairy: मार्च तक मिलेगी दूध पर 5 रुपये ​सब्सिडी, कैसे मिलेगा किसानों को पैसा
डेयरी

Dairy: मार्च तक मिलेगी दूध पर 5 रुपये ​सब्सिडी, कैसे मिलेगा किसानों को पैसा

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के दूध कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने महाराष्ट्र में दूध पर 5 रुपये लीटर की सब्सिडी की योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है. पहले यह योजना 10 फरवरी तक के लिए लागू की गई थी. अब सरकार ने 11 फरवरी से 10 मार्च तक की इसकी डेट बढ़ा दिया है. यानी अब दूध का कारोबार करने वाले किसानों को 5 रुपये सब्सिडी प्रति लीटर मिलती रहेगी. सरकार की ओर से यह सब्सिडी तब लागू की गई थी, जब महाराष्ट्र में दूध के दाम गिरने लगे थे. हालांकि कई किसानों का कहना है कि अभी तक उन्हें सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है.

सरकार की ओर से इस योजना को एक महीना बढ़ाए जाने के चलते सरकार पर अब 230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकार सहकारी दुग्घ संघों और निजी दूध परियोजना दोनों पर दूध बेचने वाले किसानों को फायदा पहुंचा रही है. आंदोलन चलाने वाले किसान नेता अजीत नवले कहते हैं कि योजना का फायदा लेने के लिए हर किसान को आवेदन करने की जरूरत नहीं है. दुग्ध संघ में जितना दूध खरीद जाता है, उसमें सरकार अपने पैसे डाल देगी. वह इसका फायदा किसानों को देंगे. इसके लिए दूध संघ ही अप्लाई करेंगे.

149 लाख लीटर दूध होता है इकट्ठा
सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी उन्हीं को मिलेगी. जिसके दूध में कम से कम 3.2 फ़ीसदी फैट और 8.3 फ़ीसदी एसएनएफ होगा. नवंबर 2030 के आंकड़ों के अनुसार सहकारी दुग्ध संघों और निजी दुग्ध परियोजानों की मदद से राज्य में हर दिन 149 लाख लीटर दूध इकट्ठा किया जाता है. प्रति लीटर 5 रुपये की सब्सिडी के हिसाब से इसकी कीमत इसकी रकम 230 करोड़ रुपये बनती है.

किसानों को नहीं मिला पैसा
सब्सिडी की मियाद भले बढ़ गई लेकिन पशुपालक में अभी तक इसका फायदा नहीं मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नासिक जिले के जलगांव निवासी पशुपालन सिद्धार्थ गिते कहते हैं सरकार कहती कि हम 5 प्रति लीटर की सब्सिडी देंगे, लेकिन हमारे गांव में अभी तक किसी को फायदा नहीं मिला है. हमने जितना दूध बेच उसकी पर्ची रखी हुई है. अहमदनगर के बड़े पशुपालक नंदू रोकड़े ने भी कहा कि उन्हें सब्सिडी के पैसा नहीं मिला है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...