Home मीट Meat Production: जानें देश में सबसे ज्यादा खाया जाता है कौन सा मीट
मीट

Meat Production: जानें देश में सबसे ज्यादा खाया जाता है कौन सा मीट

poultry meat production in india
मुर्गियों की फॉर्म के अंदर की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. वैसे तो देश में कई तरह का मीट खाया जाता है लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा पोल्ट्री मीट की खपत है. आंकड़े के मुताबिक इसमें मुर्गे की खपत ज्यादा होताी है. 2022-23 में ही देशभर में 49.95 लाख टन मुर्गे का मीट को लोगों द्वारा खाया गया है. जिससे कहा जाता है कि देश में अन्य मीट के मुकाबले चिकन मीट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. जबकि उत्पादन के मामले में भी चिकन पहले स्थान पर है. दूसरे किसी तरह के मीट से चिकन के मीट का कोई मुकाबला नहीं है. क्योंकि देश में कुल मांस उत्पादन कि बात की जाए तो 2022-23 के दौरान 9.77 मिलियन टन प्रोडक्शन हुआ था. जिसमें मुर्गीपालन से मीट का उत्पादन 4.995 मिलियन टन किया गया था, जिसने लगभग 51.14 फीसदी योगदान देश के कुल मीट उत्पादन में दिया है. बताते चलें कि भारत मीट उत्पादन के मामले में विश्व में 8वें स्थान पर है.

साल 2019 से 21 तक के आंकड़े
गौरतलब है कि साल दर साल पोल्ट्री के मीट के उत्पादन की बात की जाए तो ये बढ़ा है. साल 2019-20 में 50.50 प्रतिशत पोल्ट्री मीट का उत्पादन किया गया था. वही कैटल का 3.59 फीसदी, बफेलो का 18.43 प्रतिशत, गोट का 13.72 फीसदी भेड़ का, 8.94 प्रतिशत और पिग का 4.82 फ़ीसदी उत्पादन हुआ था. वहीं वही साल 2020-21 में पोल्ट्री मीट का उत्पादन 50.84% रहा. बफेलो का 17.97%, कैटल का 3.31%, भेड़ का 10.004 प्रतिशत, गोट 13.78 प्रतिशत और पिग का 4.16% उत्पादन हुआ था.

पोल्ट्री मीट ही रही लोगों की पहली पसंद
साल 2021-22 और 2022-23 में भी पोल्ट्री मीट ही लोगों की पहली पसंद रहा. साल 2021-22 में पोल्ट्री मीट के उत्पादन में उछाल देखा गया. इस साल पोल्ट्री मीट का उत्पादन 51.44 फीसदी रहा. कैटल का 3.8 फ़ीसदी, बफेलो का 17.5 फीसदी, भेड़ का 10.33 परसेंट, गोट का 13.63 और पिग का 3.93 परसेंट उत्पादन किया गया. वहीं साल 2022-23 में पोल्ट्री मीट का 51.5 फ़ीसदी प्रोडक्शन किया गया. कैटल का 2.43 फ़ीसदी किया गया. बफेलो का 17.61, भेड़ का 10.51 फ़ीसदी, बकरी का 14.47 फीसदी और पिग का 3.85 फीसदी उत्पादन किया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...