Home पोल्ट्री Poultry Farm: 1000 मुर्गों के लिए पॉल्ट्री फार्म शेड में कितना आएगा खर्चा, जानें कैसा बनाए फार्म
पोल्ट्री

Poultry Farm: 1000 मुर्गों के लिए पॉल्ट्री फार्म शेड में कितना आएगा खर्चा, जानें कैसा बनाए फार्म

मुर्गी देसी नस्ल की उन्नत मुर्गी है और इसकी मुर्गी के मांस और अंडे की खूब बिक्री होती है. कई अन्य किस्म की मुर्गियां भी हैं, जिनका पोल्ट्री में पालक पालन करते हैं. लेकिन आजकल वन श्री मुर्गी की डिमांड काफी ज्यादा हो रही है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली। कुक्कुट पालन यानि (Poultry Farming) देश में लंबे टाइम से चली आ रही है. अगर आपको इस व्यवसाय में कम लागत लगाकर ज्यादा लाभ लेना है, तो सबसे अहम बात है मुर्गी पालन के लिए जगह की जानकारी होना. अगर आप भी मुर्गी पालन का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो हम आपको मुर्गी फार्म से जुड़ी जरूरी चीज़ों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं. एक पॉल्ट्री फार्म खोलने में कितनी लागत आती है, इससे कितना मुनाफा होता है और और कितनी जगह होनी चाहिए, सब कुछ आपको यहां मिलेगा.

पॉल्ट्री फार्म के व्यवसाय को बढ़ाने और इसमें महारत हासिल करने के लिए कुछ प्रमुख बातें जरूरी हैं. अगर आप 1000 मुर्गियों के साथ पॉल्ट्री फार्म शुरू कर रहे हैं और कुल 1200 वर्ग फुट का क्षेत्र है तो उत्पादन के लिए कुल 45 दिनों की अवधि होगी. पॉल्ट्री का शेड एक बार तैयार होकर आठ से दस साल तक आसानी से चलता है, बशर्ते आप इसकी समय समय पर थोड़ी बहुत मरम्मत करते हुए चले.

एक हजार मुर्गियों के लिए जगह 1,000 मुर्गियों के लिए 800 से 1,500 वर्ग फ़ुट की जगह ज़रूरी होती है. यह ज़रूरत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस तरह की मुर्गियां पाल रहे हैं और मुर्गियों को कितनी जगह देने की व्यवस्था है. 1000-चिक चिकन हाउस का डिज़ाइन आकार 19 मीटर × 5 मीटर × 3 मीटर है, और चिकन पिंजरे के प्रत्येक सेट का आकार 2150 मिमी × 1870 मिमी × 1550 मिमी है.

कैसे बनाएं पॉल्ट्री फार्म हाउस पॉल्ट्री फार्म के शेड का फाउंडेशन धरातल से कम से कम दो फीट ऊंचा होनी जरूरी है, ऐसा इसलिए रखते हैं, क्योंकि बारिश के समय में पानी शेड के भीतर प्रवेश ना करें. शेड की चौड़ाई 30 फीट के अंदर होनी चाहिए, इसका मुख्य कारण है शेड के अंदर हवा का बहाव अच्छी तरह से बना रहे. यहां पर आप लंबाई को बढ़ा भी सकते हैं, मगर चौड़ाई 30 फीट तक ही होना चाहिए.
शेड के सेंटर की ऊंचाई 12 से 14 फीट और साइड की ऊंचाई 6 से 8 फीट होनी चाहिए. शेड का द्वार पूरब से पश्चिम की तरफ होना चाहिए, ताकि शेड के अंदर उत्पन्न होने वाली गैस आसानी से बाहर निकल जाए. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि हवाएं पूरी साल उत्तर से दक्षिण की तरफ से बहती है, इससे शेड में वेंटिलेशन अच्छा बना रहेगा. इसके अलावा सूरज की रोशनी भी आपके शेड के अंदर सीधी नहीं पड़ेगी, जिससे शेड का तापमान भी ठीक रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...