Home डेयरी Milk Production: 20 लीटर दूध देने वाली गाय को एक दिन में खिलाएं इतना फीड, कम नहीं होगा प्रोडक्शन
डेयरी

Milk Production: 20 लीटर दूध देने वाली गाय को एक दिन में खिलाएं इतना फीड, कम नहीं होगा प्रोडक्शन

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालक भाई ये सवाल करते हैं कि वह अपनी दूध देने वाली गाय को कितना फीड खिलाएं कि उसका दूध उत्पादन कम न हो और दिन-ब-दिन बढ़ता ही रहे? एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी फार्मिंग के लिए पाली जा रही गाय को अगर जरूरत के मुताबिक खुराक नहीं मिलेगी तो इससे न सिर्फ उसका दूध उत्पादन कम होगा, बल्कि उसकी सेहत भी खराब हो जाएगी. ऐसे में उन्हें बीमारियां भी लग सकती हैं, जो डेयरी फार्मिंग के काम के लिए कभी भी सही नहीं है. इसलिए जरूरी है कि गायों को उनकी क्षमता के मुताबिक और उनके उत्पादन के मुताबिक खुराक दी जाए. ताकि उनका उत्पादन अच्छा रहे. उनकी सेहत भी अच्छी रहे.

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दूध देने वाली गाय को कितना फीड खिलाना चाहिए. मान लेते हैं कि आपकी गाय 20 लीटर दूध का उत्पादन करती है, यानी 10 लीटर सुबह 10 लीटर शाम में तो उसे कितना फीड देना चाहिए. इस बात की जानकारी हम यहां आपको देने जा रहे हैं. जिससे आपकी गाय का दूध का उत्पादन कम नहीं होगा और वह डेयरी फार्मिंग के काम में आपको मुनाफा देती रहेगी. आइए इस बारे में जानते हैं.

10 किलो फीड खिलाना चाहिए
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई गाय 20 लीटर दूध का उत्पादन करती है तो उसे 10 किलो फीड देना चाहिए. इसमें मिनरल मिक्सर भी देना चाहिए. इसमें डीसीपी और सीपी को मिलना चाहिए. कोई भी फीड पशु को देना है तो वह दो टाइम में देना है. यानी 5 किलो एक वक्त में देना है और 5 किलो दूसरे वक्त में. इसे दूध का उत्पादन बेहतर रहेगा. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु जितना दूध दे रहा है, उसे आधा फीड देना ही चाहिए. यह उसकी मुकम्मल खुराक हो जाती है.

ये चीजें भी फीड में करें शामिल
फीड में और क्या-क्या दिया जाना चाहिए यह जानना भी बेहद ही जरूरी है. आप फीड के तौर पर 2 किलो पैलेट, 2 किलो मिक्स चूरी भी पशु को खिला सकते हैं. वहीं आधा किलो सरसों की खली पशुओं के फीड में जरूर खिलाएं. इसके अलावा आधा किलो बिनौला की खली भी पशुओं को खिलानी चाहिए. बता दें कि ये सारी चीजें दो टाइम में देनी है. तभी इस गाय का दूध उत्पादन बेहतर रहेगा और वो आपको डेयरी फार्मिंग के काम में मुनाफा देती रहेगी. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पशुओं की खुराक में कमी हो जाती है तो इससे उनका दूध उत्पादन बेहद कम हो जाता है, जो डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान पहुंचाने वाला होता है. इसलिए उनकी खुराक में कमी नहीं करनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...