Home डेयरी Milk Production: ठंड में इस चीज को हफ्ते में दो से तीन बार खिलाएं डबल हो जाएगा गाय-भैंस का दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: ठंड में इस चीज को हफ्ते में दो से तीन बार खिलाएं डबल हो जाएगा गाय-भैंस का दूध उत्पादन

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ऐसा कौन पशुपालक है, जो पशुओं का दूध उत्पादन नहीं बढ़ाना चाहता है. हर पशुपालक की यही चाहत होती है कि उसका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे. क्योंकि जब पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं तो पशुपालकों को इससे कमाई का मौका मिलता है. पशुपालक ज्यादा दूध बेचकर ज्यादा कमाई करते हैं. इससे उन्हें डेयरी फार्मिंग में मोटा मुनाफा होता है. दूध बढ़ाने के लिए पशुपालक पशुओं को हर चीज खिलाने के लिए तैयार रहते हैं. जिससे उन्हें ज्यादा फायदा पहुंचे. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं का सही तरह से पोषण किया जाए तो दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

अक्सर ठंड में दूध उत्पादन कम हो जाता है, क्योंकि पशुओं को ठंड से खुद को बचाने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी लगाने की जरूरत पड़ती है. कई बार पशु तो अपनी 100 फीसदी एनर्जी ठंड से खुद को बचाने में ही लगा देते हैं. इससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ता है. अगर पशु ज्यादा दूध देता है तो इससे जहां डेयरी फार्मिंग में फायदा होता है तो वहीं कम दूध का उत्पादन होने से उन्हें नुकसान भी होने लगता है. इसलिए पशुपालकों को ऐसा तरीका अपनाना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन हो और उन्हें किसी तरह की का नुकसान भी न उठाना पड़े.

गाजर-गुड़ और मीठे सोडे से तैयार करें खुराक
पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आपको यहां तीन ऐसी चीज हम बताने जा रहे हैं, जिससे हफ्ते में दो बार खिलने से आपको बेहद ही फायदा होगा. बता दें कई किसान इस नुस्खे को आजमा रहे हैं. जिससे उनका पशु डबल दूध उत्पादन करने लगा है. ठंड में गाजर, गुड़ बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है. जबकि मीठा सोडा तो हर मौसम में मिल जाता है. इन तीनों चीजों को मिलाकर एक स्पेशल खुराक तैयार करनी है. जिसे देने से पशुओं को फायदा होता है, और पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगते हैं. जबकि पशु इसे बड़ी ही चाव से से भी खाते हैं.

आइए जानें कैसे क्या है तैयार करने का तरीका
पशुपालक भाई चाहते हैं कि उनका पशु ज्यादा दूध दे तो इस नुस्खे को आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको तकरीबन 3 किलो गाजर लेनी होगी और इसमें 300 ग्राम मिला दें. इन दोनों चीजों को थोड़े से पानी में अच्छी तरह से पका लें. जब यह अच्छी तरह से पक जाए और गाजर पूरी तरह से पानी छोड़ दे तो इस सामग्री को नीचे उतार दें. इसे ठंडा होने दें. जब यह सामग्री ठंडी हो जाए तो इसमें 50 ग्राम मीठा सोडा मिला दें और पशु को खिला दें. इससे हफ्ते में दो बार खिलाना है. आप चाहें तो तीन बार भी खिला सकते हैं. इससे पशु का उत्पादन डबल हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...