Home डेयरी Milk Production: दूध के मामले में ये है बकरियों की टॉप 5 नस्लें, मुनाफा ही मुनाफा
डेयरी

Milk Production: दूध के मामले में ये है बकरियों की टॉप 5 नस्लें, मुनाफा ही मुनाफा

देश में बकरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बकरी पालन अब तेजी के साथ बढ़ता हुआ बिजनेस है. ये एक ऐसा व्यवसाय है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा दे रहा है. गरीब वर्ग के लोगों के लिए भी बकरी पालन का व्यवसाय आय का मुख्य साधन बनता जा रहा है. यही वजह है कि सरकारें भी गरीबों और बेरोजगारों को बकरी पालन को लेकर लोन देने तक की व्यवस्था कर रही हैं. ताकि गरीब परिवार और बेरोजगार लोग इससे अपनी आजीविका चला सकें. यदि आप भी बकरी पालन करने की इच्छा रखते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि कौन सी बकरी ज्यादा मुनाफा देने वाली होती है. यहां आपको हम कुछ बकरियों के बारे में बता रहे हैं जो ज्यादा दूध उत्पादन करती है. कई राज्यों में सरकार बकरी पालन के लिए ट्रेनिंग भी दे रही हैं. देश में 37 नस्ल की बकरियां हैं.

सिरोही बकरी: सिरोही बकरी की नस्ल एक और प्रसिद्ध डेयरी बकरी की नस्ल है. इस नस्ल की बकरियां एक दिन में औसतन 2 से 3 लीटर तक दूध देती हैं. अच्छे चारे की व्यवस्था पर ये 5 लीटर दूध तक दे सकती हैं. इसका दूध उच्च गुणवत्ता वाला होता है. इसमें वसा, प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसके दोष का उपयोग करके दही, पनीर और डेयरी के तमाम उत्पाद बनाया जाता है.

जमुनापारी बकरी: जमुनापारी बकरी भारत में सबसे प्रसिद्ध डेयरी बकरी की नस्ल मानी जाती है. ये नस्ल यूपी के जमुना नदी के किनारे विकसित हुई है. बकरी एक्सपर्ट कहते हैं कि जमुनापारी बकरियां आमतौर पर गहरे भूरे रंग की होती हैं और उसके लंबे पतले सींग होते हैं. यह बकरियां दूध देने के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं.​ प्रतिदिन 2 से 3 लीटर दूध देने में यह सक्षम होती हैं.

जखराना बकरी: जखराना बकरी की ये नस्ल दूध देने के मामले में काफी अव्वल मानी जाती है. जखराना बकरी का पालन हरियाणा राज्य के आसपास के जिलों के गांव में किया जाता है. ये बकरी प्रतिदिन ढाई से तीन लीटर तक दूध दे देती है. यही वजह है कि अन्य राज्यों के लोगों ने भी बकरी पालन के तौर पर जखराना बकरी को पालन शुरू कर दिया है. जखराना बकरी को अगर सही से पोषण मिले तो इन बकरियों से एक दिन में पांच लीटर तक दूध मिल सकता है.

बरबरी बकरी: बरबरी बकरी एक मध्यम आकार की बकरी है, जो उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया की मूल निवासी बताई जाती है. इस बकरी का वजन 25 से 35 किलोग्राम और बकरे का वजन 35 से 45 की ग्राम होता है. अब रही दूध उत्पादन की बात तो या बकरी प्रतिदिन डेढ़ से 2 लीटर दूध देती है. दूध का स्वाद हल्का और खुशबूदार होता है. इसलिए इसे लोग पीना पसंद करते हैं.

बीटल बकरी: बीटल बकरी की नस्ल पंजाब की गुरदासपुर फिरोजबाद और अमृतसर क्षेत्र में पाई जाती है. यह बकरी 12 से 18 महीने पर पहली बार बच्चों को जन्म देती है. बकरी का वजन 50 से 70 किलोग्राम होता है. यह बकरी एक दिन में 1.5 से 4 लीटर तक दूध देती है. भारत में बीटल बकरी की कीमत 9 हजार से 25 हजार रुपये तक है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...

डेयरी

DDGS है डेयरी पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहतरीन विकल्प

नई दिल्ली. डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (DDGS) इथेनॉल उत्पादन यानि मक्का...

livestock animal news
डेयरी

Dairy: एमपी में बनेंगे आदर्श पशु ग्राम, सधरेगी पशु नस्ल, बढ़ेगा दूध उत्पादन

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम की तरह प्रदेश में आदर्श पशु ग्राम...