Home सरकारी स्की‍म UP Government की इस योजना से बेसहारा गोवंशों को मिलता है सहारा, यहां पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

UP Government की इस योजना से बेसहारा गोवंशों को मिलता है सहारा, यहां पढ़ें डिटेल

livestock animal news
बरसाना की गौशाला में पल रहीं गायें.

नई दिल्ली. अक्सर ये देखा गया है कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो बहुत से लोग इसे छोड़ देते हैं. इसके चलते गाय बेसहारा हो जाती है. हालांकि इन बेसहारा गोवंशों को सहारा देने का काम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार करती है. रोड किनारे, हाईवे पर शहर में, कस्बों आदि में किसी वजह से जख्मी हो जाने पर या बीमार होने जाने पर इन गायों का इलाज करने की भी व्यवस्था है. वहहीं गोआश्रय पर ही मौजूद गायों की बात की जाए तो वहां संरक्षित गोवंशों की हैल्थ को चेक करने के लिए Mobile Veterinary Units (MVU) की व्यवस्था की गई है. ताकि गोवंशों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.

सरकार ने बताया है कि कई बार जनप्रतिनिधि, अखबारों और अन्य माध्यमों से शासन के जानकारी में आया है कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवशी का उचित हैल्थ टेस्ट नहीं हो पा रहा है. इसके चलते पशुओं के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही है. वहीं किसी वजह से रोड पर मौजूद बेहसहारा गोवंशों को भी सही से केयर नहीं हो पा रही है. इसके चलते गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों के हैल्थ टेस्ट के लिए मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से उनके टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा भी अन्य निर्देश दिये गए हैं.

क्या दिए गए थे निर्देश
सरकार की तरफ से कहा गया है कि जिले के हर स्थायी व अस्थायी गो आश्रय स्थलों पर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से संरक्षित गोयंशों का हैल्थ परीक्षण और जरूरी उपचार संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण (Observation) में सुनिश्चित कराया जाए. मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से प्रदेश के सभी गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार संबंधित अपर निदेशक ग्रेड-2 और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण (Observation) में हर हाल में कराया जाए. सभी जिलों के समस्त गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों का हैल्थ टेस्ट कराने के बाद हैल्थ टेस्ट और गो आश्रय स्थल के फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया गया है.

जारी किया है टोल फ्री नंबर
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण, भरण-पोषण और हैल्थ टेस्ट तथा उपचार के लिए सरकार कटिबद्ध है. इसके लिए समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं. यही वजह है कि पशुओं के हैल्थ टेस्ट के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Establishment and Strengthening of Veterinary Hospitals and Dispensaries-(ESVHD) के तहत यूपी प्रदेश में Mobile Veterinary Units (MVUs) का संचालन कर इमरजेंसी पशु चिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: डेयरी सेक्टर में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में होगा 6937 करोड़ का ​निवेश

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में उन्नत नरल के गोवंश को बढ़ावा देने...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...