Home डेयरी dairy: आनंदा डेयरी के साथ ब्राजील की दो कंपनियों से हुआ MoU, यहां पढ़ें इससे क्या होगा फायदा
डेयरी

dairy: आनंदा डेयरी के साथ ब्राजील की दो कंपनियों से हुआ MoU, यहां पढ़ें इससे क्या होगा फायदा

लखनऊ. प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार को एक कामयाबी मिली है. सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की बदौलत ब्राजील की दो बड़ी कंपनियों ने प्रदेश की आनंदा डेयरी के साथ मिलकर पोषण युक्त पशु चारा निर्माण और गोवंश नस्ल सुधार के लिए साथ काम करने का फैसला किया है. दरअसल, इसको लेकर दिसंबर 2022 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट रोड शो के दौरान एक टीम ब्राजील गई थी. तब हुई बातचीत के बाद अब इसे इंप्लीमेंट किया जा रहा है. वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ नोब्रेगा की मौजूदगी में आनंदा डेयरी के साथ ब्राजीलियन कंपनी अमेरिया पजोरा और बीएच एम्ब्रियोस के साथ औपचारिक एमओयू हुआ.

इस दौरान ब्राजीलियन प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील के संबंध हमेशा ही मैत्रीपूर्ण रहे हैं. दोनों देशों के बीच आपसी समझ के चलते द्विपक्षीय व्यापार बढ़ रहा है. पिछले दो वर्ष में भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो गया है. इस वजह से वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत से ब्राजील को 4.5 बिलियन यूएस डॉलर का निर्यात किया गया है. जबकि ब्राजील से भारत द्वारा 7.14 बिलियन यूएस डॉलर का आयात किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राज़ील और भारत के गोधन की आनुवंशिक विरासत एक बराबर है. सदियों पहले निर्यात किए गए गिर और कांकरेज जैसे भारतीय मवेशियों को बड़ी मात्रा में दूध देने के लिए तैयार किया गया है.

भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ नोब्रेगा ने उत्तर प्रदेश आने पर खुशी का इजाहार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों की प्रतिष्ठित कंपनियों के बीच हुआ यह व्यपारिक समझौता देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को और मजबूत करेगा. कार्यक्रम के दौरान, आनंदा डेयरी, अमेरिया पजोरा और बीएच एम्ब्रियोस के प्रतिनिधियों ने अपनी भावी योजनाओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया. जानकारी में रहे कि अमेरिया पजोरा कंपनी प्रमुख रूप से (कुत्तों व बिल्लियों को छोड़कर) पशुओं एवं पक्षियों के लिए पशु चारा, चारा-सामग्री एवं सहायक सामग्री का प्रोडक्शन करती है. ये कंपनी अपने उत्पादों को पांच महाद्वीपों के देशों को भेजती है. बीएच एम्ब्रियोस कंपनी को इन विट्रो तथा विवो दोनों विधियों में मवेशियों के भ्रूण का उत्पादन करने में विशेषज्ञता हासिल है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...