Home पशुपालन Nattive Breed Of Gujrat: कच्छी-खराई ऊंट, गुजरात की हैं पहचान, जानें खास बातें
पशुपालन

Nattive Breed Of Gujrat: कच्छी-खराई ऊंट, गुजरात की हैं पहचान, जानें खास बातें

गुजरात के कच्छ जिले में पाई जाने वाली एक अनोखी ऊंट नस्ल है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. ऊंट के बारे में ये मशहूर है कि वह रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है. यानी ज्यादातर ऊंट रेगिस्तान में ही मिलते हैं. ऊंट है, जो धरती पर नहीं बल्कि पानी में ज्यादा रहना पसंद करता है. दरअसल कच्छ में दो प्रकार के ऊंट पाए जाते हैं, जो कच्छी और खराई के नाम से जाने जाते हैं. गुजरात के इन ऊंटों की पहचान पूरे देश में है. आईए जानते हैं उनके बारे में. इनमें खराई ऊंट की इस प्रजाति को राष्ट्रीय मान्यता भी हासिल हुई है. यह कच्छ के तटीय गांव में पाया जाता है.

गुजरात के कच्छ जिले में पाई जाने वाली एक अनोखी ऊंट नस्ल है. यह ऊंट अपनी विशेषता से पहचाना जाता है, जो इसे दूसरे ऊंटों से अलग करती है. कच्छी ऊंट समुद्र में तैर सकते हैं, जो उन्हें कच्छ के तटीय क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए अनुकूल बनाता है.

कच्छी ऊंट कच्छी ऊंट नमक दलदल में भी पनप सकते हैं, जो उन्हें एक अद्वितीय नस्ल बनाता है. कच्छी ऊंटों की संख्या कम हो रही है. कच्छी ऊंटों का उपयोग भार ढोने और कृषि कार्यों में किया जाता है. कच्छी ऊंट का दूध गुणकारी माना जाता है और इसका उपयोग आइसक्रीम, चॉकलेट और अन्य उत्पादों में किया जाता है.

खराई ऊंट की पहचान: खराई ऊंट की नस्ल कई मायनों में खास होती है, क्योंकि यह ऊंट अपना भोजन पानी के लिए रेगिस्तान में नहीं बल्कि पानी में जाता है. या समुद्र को पार कर सकता है. इस ऊंट का मुख्य भोजन चेर नाम का समुंद्री पौधा है, जो समुद्री तट पर पाया जाता है. जिसे खाने के लिए यह ऊंट समुद्र के पानी में रहना पसंद करता है.

खराई की खासियत: इस नस्ल के ऊंट को समुद्र में जाना वहां की वनस्पति खाना बेहद पसंद होता है. खराई ऊंट अकेले ही समुंद्र में डेढ़ से 2 किलोमीटर तक तैर सकता है. यह भोजन के लिए चेरिया जो एक प्रकार की वनस्पति है जो जंगलों में मिल जाती है उसे खाता है. कच्छ में खराई ऊंट खाड़ी क्षेत्र में भचाऊ तालुका के चिराई से लेकर वोंध, जंगी अंबलियारा और सूरजबड़ी तक पाए जाते हैं.

इन महीनों में सबसे अधिक होता है दूध उत्पादन: मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीने में जब तापमान ज्यादा व आर्द्रता होती है, इस समय ऊंटनियों में दूध उत्पादन अधिक होता है, इसके विपरीत अन्य पशुओं में दुग्ध कम हो जाता है. दूध उत्पादन के लिए अन्य पशुओं की तुलना में कम पोषण एवं आवास सुविधा की आवश्यकता होती है. ऊंट की नस्लों में कच्छी नस्ल में सबसे अच्छी डेयरी क्षमता है. इसने 1500 किलोग्राम के झुंड के औसत के मुकाबले लगभग 2000 किलोग्राम दूध उत्पादन दर्ज कराया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...