Home डेयरी Nattive Breed Of Gujrat: गुजरात की पहचान है गिर गाय, दूध देने में है नंबर वन, जानिए इसके बारे में
डेयरी

Nattive Breed Of Gujrat: गुजरात की पहचान है गिर गाय, दूध देने में है नंबर वन, जानिए इसके बारे में

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गाय पालन देहातों से निकलकर आज शहरों में भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. वैसे तो देश में गायों की कई नस्लें हैं, लेकिन आज बात कर रहे हैं, एक ऐसी नस्ल की जो गुजरात की पहचान है. हालांकि अब ये नस्ल देश के कई राज्यों में पहुंच गई है. डेयरी बि​जनेस के लिए लोग इसे पाल रहे हैं. इसका दूध बेहद पौष्टिक होता है और दूध देने के मामले में ये बहुत फेमस है. आज हम बात कर रहे हैं गिर गाय की. यह गाय गुजरात में ज्यादा पाई जाती है और वहां का वातावरण के लिए अनुकूल भी माना जाता है. ऐसे में गिर गाय की कीमत गुजरात में ज्यादा होती है. गिर गाय के शरीर पर धब्बे होते हैं, जिनसे इनकी पहचान करना आसान हो जाता है.

गुजरात के गिर जंगलों से ताल्लुक रखने वाली गिर गाय की लोकप्रियता पूरे देश में फैल चुकी है. भारत में देसी गाय पालने वालों की पहली पसंद गिर गाय होती है. गिर गाय रोजाना औसतन 10 से 20 लीटर तक दूध देती है। कुछ विशेष गायें, जैसे स्वर्ण कपिला, प्रतिदिन 20 लीटर से भी अधिक दूध दे सकती हैं. गिर गाय का दूध A2 प्रोटीन से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है.आइये जानते हैं गिर गाय की और खासियतों की.

ये है गिर गाय की पहचान: गिर गाय मध्यम शरीर और लंबी पूंछ वाली होती है. इस गाय का माथा पीछे और सींग मुड़े हुए होते हैं. गिर गाय का शरीर धब्बेदार होता है. इस कारण इसे पहचानना आसान हो जाता है. गिर गाय की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये किसी भी जलवायु और वातावरण में खुद को आसानी से ढाल लेती है. गिर गाय का पालन आसान है. गिर गाय का दूध बेहद फायदेमंद होता है.

दूध के मशहूर है गिर गाय: एक गिर गाय 9 से 10 महीने तक दूध देती है. 100 फीसदी शुद्ध गाय का प्राइस भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है. गिर गाय 1 दिन में 30 से 80 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. गिर गाय अधिकतम 80 लीटर दूध दे सकती है. गाय का दूध 60 रुपये से लेकर 200 रुपए लीटर बिकता है. गाय का दूध पौष्टिक होता है और शरीर के लिए फायदेमंद होता है. गिर गाय के दूध में कोलेस्ट्रॉल कम होता है. अगर दूध के साथ ही घी की बात करें तो गाय का घी भी कई रोगों से लड़ने में मदद करता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...