Home डेयरी Dairy: महिलाएं 3 हजार गांवों से इकट्ठा कर रही हैं 5 लाख लीटर दूध, NDDB अध्यक्ष ने किया सम्मानित
डेयरी

Dairy: महिलाएं 3 हजार गांवों से इकट्ठा कर रही हैं 5 लाख लीटर दूध, NDDB अध्यक्ष ने किया सम्मानित

सखी एमपीओ से जुड़ी ‘लखपति दीदी‘ और महिला किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

नई दिल्ली. सखी मिल्क प्रोड्यूसर संस्था (एमपीओ) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने शिकरत की. इस दौरान उन्होंने लाखों लीटर दूध को इकट्ठा करने वाली महिलाओं की तारीफ की. उन्होंने सखी को 100 गांव से लेकर 3000 गांव तक का सफर तय करते हुए प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध का संकलन करने पर बधाइयां दीं. उन्होंने कहा कि इसे महिलाओं की भागीदारी और ज्यादा बढ़ेगी और ये उनके सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है. उन्होंने कहा कि अब तक 22 मिल्क प्रोड्यूसर संस्थाओं की स्थापना की गई है जिसमें सखी सहित 16 महिला एमपीओ हैं.

उन्होंने किसानों के लिए एनडीडीबी द्वारा किए जा रहे नए कामों का भी विवरण दिया जो महिला किसानों के लिए काफी हितकारी है. जैसे, घरेलू बायोगैस संयंत्रों की स्थापना, स्वदेशी तकनीक से विकसित किफायती सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग आदि.

किसानों सीधे बाजार तक मिलेगी पहुंच
डॉ. शाह ने कहा कि आज एनडीडीबी, सहायक संस्थाएं, डेयरी सहकारिताएं और दूध उत्पादक संस्थाएं एक परिवार की तरह कार्य कर रही हैं. जिससे आपसी प्रयासों से डेयरी क्षेत्र को और आगे ले जाने में मदद मिली है. उन्होंने कहा कि सखी जैसी संस्थाओं को सभी आवश्यक सहयोग देने के लिए एनडीडीबी सदा प्रतिबद्ध और आने वाले दिनों में कई नई गतिविधियों की भी शुरुआत की जाएगी. उन्होंने ‘साथिया फॉडर एफपीओ’ की सराहना करते हुए इसके विस्तार पर जोर दिया और कहा कि इसके माध्यम से पायलट के रूप में सरसों की खेती और उसे इकट्ठा करना प्रस्तावित है, जिससे किसानों को सीधे सीधे बाजार की पहुंच मिलेगी और यह ‘मदर डेयरी’ (Mother Dairy) के ‘धारा’ ब्रांड के तहत तेल के रूप में बेचा जाएगा. इसके अलावा, मदर डेयरी के सफल ब्रांड के तहत प्याज जैसे अन्य कृषि उत्पादों का भी संकलन किया जा सकता है जिससे किसानों को और अधिक लाभ मिल सके.

महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान, डॉ. शाह ने सखी एमपीओ से जुड़ी ‘लखपति दीदी‘ और महिला किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही, उन्होंने सखी एमपीओ द्वारा 2 करोड़ 80 लाख रुपये के लाभ को लॉयल्टी इंसेंटिव के रूप में सभी महिला किसानों के खातों में स्थानांतरित करने की घोषणा के तहत चेक का अनावरण किया. इस अवसर पर डॉ. सी. पी. देवानन्द, प्रबंध निदेशक, एनडीएस; श्री मनीष बंदलिश, प्रबंध निदेशक, मदर डेयरी; श्री जयतीर्थ चारी, उप प्रबंध निदेशक, मदर डेयरी; सुश्री पिंकी देवी शर्मा, अध्यक्ष, सखी एमपीओ एवं श्री धर्मेंद्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सखी एमपीओ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Cow: उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, 19 लीटर दूध उत्पादन कर हासिल किया पहला स्थान

नई दिल्ली. पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी...

livestock animal news
डेयरी

Desi Ghee: गाय के दूध का नहीं, घी का करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. अगर आप गाय पालन करते हैं तो दूध की जगह...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: सिक्किम में 79 फीसद बढ़ गया दूध उत्पादन, हर दिन 2.45 लाख लीटर हो रहा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. सिक्किम में डेयरी सेक्टर में कई काम हुए हैं. जिसका...