Home पशुपालन Indian Dairy: NDRI से देश को मिलेंगी 98 फीमेल डेयरी साइंटिस्ट और एक्सपर्ट, 22 को मिलेगी डिग्री
पशुपालन

Indian Dairy: NDRI से देश को मिलेंगी 98 फीमेल डेयरी साइंटिस्ट और एक्सपर्ट, 22 को मिलेगी डिग्री

Why did NDRI say, separate AI department is needed for research and development activities
NDRI. Photo courtesy ADRI.

नई दिल्ली. आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल का 21वां दीक्षांत समारोह 22 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने जा रहा है. संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दीक्षांत समारोह की खास बात ये है कि इसमें 98 महिला डेयरी साइंटिस्ट देश को मिलेंगी, जो देश में पशुपालन को बढ़ावा देने के काम में अपनी योगदान देंगी.

दीक्षांत समारोह में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है ताकि कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए. जिन साइंटिस्ट को मेडल आदि दिया जाना है उन्हें भी सूचित किया गया है. वहीं सफल कार्यक्रम की रूपरेखा भी आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल की ओर तैयार कर ली गई है.

कितनों को मिलेगी डिग्री
वहीं दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर डॉ. सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह शिक्षा के पराकाष्ठा तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों की आधिकारिक स्वीकृति का प्रतीक है. यहां से निकलने वाले छात्र देश में बड़ा नाम शामिल करेंगे. उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 201 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. आगामी दीक्षांत समारोह के दौरान बी.टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी) के 32 विद्यार्थी (27 लड़के व 5 लड़कियां), 98 परास्नातक विद्यार्थी (50 लड़के व 48 लड़कियां) तथा 71 पीएचडी विद्यार्थी (36 लड़के व 35 लड़कियां) अपनी-अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे.

एक दिन पहले तैयारियां परखी जाएंगी
निदेशक ने घोषणा की कि शैक्षणिक पखवाड़ा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने इनोवेशन और क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. डॉ. केके. इया मेमोरियल ओरेशन, डॉ डी. सुंदरेसन मेमोरियल ओरेशन और एनएन दस्तूर मेमोरियल ओरेशन व्याख्यान दिए गए. इसके अलावा, मार्च के दौरान सर्वश्रेष्ठ डिवीजन प्रस्तुतियों और सर्वश्रेष्ठ मास्टर और पीएचडी थीसिस के लिए पुरस्कारों का मूल्यांकन किया गया और आने वाले दीक्षांत समारोह में प्रत्येक के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे. डॉ. धीर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रबंधन बोर्ड की बैठक और दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा. इस दौरान सारी तैयारियों को परखा जाए ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए. उसके बाद 22 अप्रैल, 2025 को दीक्षांत समारोह होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...