Home डेयरी Dairy: इस शहर में दूध उत्पादन के लिए पशुओं को लगाया जा रहा ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, हाईकोर्ट हुआ सख्त
डेयरी

Dairy: इस शहर में दूध उत्पादन के लिए पशुओं को लगाया जा रहा ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, हाईकोर्ट हुआ सख्त

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अक्सर यह बात हम सब सुनते और पढ़ते हैं कि पशुओं से ज्यादा दूध उत्पादन लेने के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाया जाता है. देश के चंडीगढ़ में इसी तरह का मामला सामने आया है. शहर में संचालित 227 डेयरियों में मौजूद 3887 पशुओं के सर्वे के आधार पर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पशुओं से अधिक दूध लेने के लिए ऑक्सीटोसिन का टीका लगाया जा रहा है. इस मसले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस पर हैरानी जताई और इसे गंभीर मामला बताते हुए पशुओं पर क्रूरता रोकने संबंधी दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार चंडीगढ़ प्रशासन और एसपी और पशु कल्याण बोर्ड को नोटिस जारी कर दी है कोर्ट ने उनसे जवाब मांगा है.

याचिका में कहा गया है कि शहर की डेयरी में पशुओं पर क्रूरता हो रही है. शहर की 227 3887 पशुओं का सर्वे किया गया है. सर्वे में मिला है कि अधिकतर स्थानों पशुओं को बेहद दयनीय स्थिति में रखा जा रहा है. सफाई व्यवस्था कभी यहां ध्यान नहीं रखा जा रहा है. पशुओं के पीने के लिए साफ पानी तक की व्यवस्था नहीं गई है. कुछ मामलों में तो पशुओं को 2 फीट की रस्सी से बांधा गया है और उनके साथ खड़े होने तक के लिए उचित स्थान नहीं है.

खुद से लगाते हैं इंजेक्शन
याचिकाकर्ता जयरूप और इशिता ने एडवोकेट गौरव सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. बता दे की सर्वे में जो रिपोर्ट आई है, वह बेहद गंभीर है. इसमें अधिकतर डेयरी वाले खुद ही वैक्सीन लगते हैं और इसके लिए बार-बार एक ही सीरींज का इस्तेमाल किया जा रहा है. आक्सीटोसिन पशुओं के लिए तो नुकसानदेह है ही. जबकि इसको लगाने के बाद निकाला गया दूध सेवन करने के लिए भी सही नहीं है.

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
याची ने बताया कि उनके सामने ऐसा ही एक मामला हुआ था. उसने जब इंजेक्शन लगाते हुए देखा तो वहां से तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने आकर केवल खानापूर्ति की और एफआईआर तक दर्ज नहीं की. इसके बाद याचिकार्ता ने आरटीआई दाखिल की लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. विभिन्न स्तर पर प्रयास के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

पशुओं पर हो रहा अत्याचार
याची ने यह भी कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पालन शहर में न होने की वजह से इस प्रकार के डेयरी मलिक और गौशाला के संचालक पशुओं पर अत्याचार कर रहे हैं. अपील की है कि पशुओं को कुर्ता से बचने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया जाए. साथ ही गौशाला का वेरीफिकेशन किया जाए. कार्रवाई के लिए दी गई याचिका पर हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...