Home डेयरी पीडीएफए: जानिए 54 किलो दूध देने वाली गाय की खुराक, एक्सपो में पहला पुरस्कार जीत बनाया रिकार्ड
डेयरी

पीडीएफए: जानिए 54 किलो दूध देने वाली गाय की खुराक, एक्सपो में पहला पुरस्कार जीत बनाया रिकार्ड

sandhu dairy farm livestockanimalnews, ludhiyana
पहला पुरस्कार जीतने वाले संधू डेयरी फार्म के संचालक अपनी जरसी गाय के साथ.

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना जिले में हाल ही में आयोजित हुई पीडीएफए इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो का सात तारीख को समापन हो गया. पांच से सात फरवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पशुपालक और किसानों ने भाग लिया. आयोजकों की ओर से हर दिन किसी न किसी श्रेणी में विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया. इस प्रतियोगिता में वैसे तो ऐसी तो कई चीजें सामने आईं, जिसने सभी को हैरान कर दिया लेकिन आखिरी दिन जिस किसान की गाय ने पुरस्कार जीता उसने तो सभी तो दांतों तले अंगुली चबाने पर मजबूर कर दिया. लुधियाना के कुल्लार की एक प्योर जरसी नस्ल गाय ने दूध देने का एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक नहीं बना.

24 घंटे में 54 किलोग्राम से देकर रिकॉर्ड बनाया
संधु डेयरी फार्म के संचालक राजपाल सिंह प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद बताते हैं इ नस्ल की इस गाय ने 24 घंटे में 54 किलो 900 ग्राम दूध देकर सबकों चौंका दिया. इस एग्री एक्सपो में कई किसान अपनी जरसी नस्ल की गाय को लेकर आए थे. इस गाय ने वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय डेयरी और कृषि एक्सपो में 24 घंटे में 54 किलोग्राम से ज्यादा दूध देकर रिकॉर्ड बनाया है. अभी तक इस नस्ल की गाय 35-40 किलोग्राम ही दूध देती थी लेकिन एक साथ 10 किलोग्राम ज्यादा दूध देकर सभी हैरान कर दिया.

2001 से कर रहे हैं गाय पालन
संधू डयेरी फार्म के संचालक राजपाल सिंह ने बताया कि 2001 से फार्म की शुरूआत 20 गायों के साथ की थी अब पफार्म 300 से ज्यादा गाय हैं. हमारे फार्म में 80 फीसदी हॉल्स्टन फ़्रिसियन गाय हैं जबकि 20 फीसदी जरसी गाय हैं.

अमेरिकन बुल से कराया क्रास
राजपाल बताते हैं कि ये हमारे खुद के फार्म की गाय है. इसका पिता अमेरिकन सीआरई कंपनी जेडे बुल है. इसकी मां की बात करें तो तीसरे पीढ़ी की 336 टेग नंबर गाय थी. फार्म में गायों के लिए अच्छी नस्ली और कंपनी की सीमन ही इस्तेमाल करते हैं.

अच्छा खाना देना बेहद जरूरी
राजपाल ने ज्यादा दूध देने का राज भी बताया. हमारे फार्म में सभी गायों को बेहतरीन फीड मुहैया कराया जाता है. जिंक, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम आदि से भरपूर फीड दिया जाता है. हम फीड में बेह​रीन साइलेज का इस्तेमाल करते हैं. 30 किलोग्राम दूध देने वाली गाय को 10 ​किलोग्राम फीड देते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...