नई दिल्ली. भारत में मक्का से एथेनॉल बनाया जा रहा है. इसके अलावा पोल्ट्री में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. जबकि इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा है. वहीं सरकार भी इसे बढ़ाने के लिए काम कर रही है. मक्का उत्पादन को लेकर भारत सरकार ने ताजा आंकड़ा जारी कर दिया है. इस आंकड़े के मुताबिक भारत की औसत मक्का उपज केवल 3.5 टन प्रति हेक्टेयर है, जो कि वैश्विक औसत 6 टन से काफी कम है. हालांकि इसके बावजूद अच्छी खबर ये हे कि पश्चिम बंगाल में (7 टन) प्रति हेक्टेयर मक्का का उत्पादन किया गया है जो काफी ज्यादा है.
पश्चिम बंगाल (7 टन), तेलंगाना (5.9 टन), बिहार (5.7 टन), और तमिलनाडु (5.5 टन) जैसे राज्य वैश्विक औसत के करीब पहुंच रहे हैं या इसे पार कर रहे हैं. बता दें कि साल 2024–25 फसल वर्ष के लिए कृषि मंत्रालय की तीसरी अग्रिम अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की उपज सिर्फ भारत की औसत से ही नहीं बढ़कर शीर्ष मक्का उत्पादक देशों जैसे चीन (6.5 टन), रूस (6.9 टन), और ब्राजील (5.9 टन) से भी आगे है.
पोल्ट्री में कितनी है मक्का की खपत
सरकार 2024-25 में मक्का की खेती की क्षेत्रफल को 12 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 2026 तक 14 मिलियन हेक्टेयर करने की योजना बना रही है. सरकार को ये जरूरत उभरते हुए मांग-आपूर्ति अंतर के कारण पड़ी है. खपत हर साल 6.7 फीसद की दर से बढ़ रही है, जबकि उत्पादन की वृद्धि 5.8 फीसद है. गौरतलब है कि पोल्ट्री फीड मक्का का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जो कि 51% है, इसके बाद एथेनॉल (18 फीसद) और अन्य क्षेत्र हैं. एथेनॉल मिश्रण लक्ष्यों के बढ़ने के साथ, उत्पादकता को बढ़ाना खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, औद्योगिक मांग को पूरा करने और किसान की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है.
कितना है उत्पादन का लक्ष्य
भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) के निदेशक एचएस जाट ने कहा कि भारत की वार्षिक मक्का खपत 2024-25 में 42.8 मिलियन टन थी. उस वर्ष, देश ने लगभग 527 हजार टन मक्का का निर्यात किया और लगभग 896 हजार टन मक्का का आयात किया. सरकार 2024-25 में मक्का उत्पादन का अनुमान 42.3 मिलियन टन लगाती है, जो पिछले वर्ष के 37.9 मिलियन टन से अधिक है, और 2047 तक उत्पादन को दो गुना कर 86 मिलियन टन करने का लक्ष्य है. “2030 तक 65-70 मिलियन टन प्राप्त करने के लिए मक्का उत्पादन को प्रति वर्ष 8-9 फीसद की दर से बढ़ना होगा, जो भारत के E30 एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य का समर्थन करेगा.












