Home पोल्ट्री Poultry Farming: बायो सिक्योरिटी से पोल्ट्री फार्म में बीमारियों पर पा सकते हैं काबू, बढ़ जाएगा फायदा
पोल्ट्री

Poultry Farming: बायो सिक्योरिटी से पोल्ट्री फार्म में बीमारियों पर पा सकते हैं काबू, बढ़ जाएगा फायदा

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में जिस तरह से मुर्गियों को दाना-पानी देना जरूरी होता है. उसी ही तरह से बायो सिक्योरिटी यानी जैव सुरक्षा को अपनाना भी जरूरी होता है. क्योंकि इसके कई फायदे हैं. आमतौर पर मुर्गियां अगर बीमार पड़ जाती हैं तो इससे उनका प्रोडक्शन प्रभावित होता है. जबकि बायो सिक्योरिटी को अपनाने की वजह से मुर्गियों में रोगों की रोकथाम आसानी से की जा सकती है. इसे पूरा झुंड स्वस्थ रहता है और आर्थिक बचत होती है. जब मुर्गियां बीमार नहीं होती तो उनका प्रोडक्शन भी अच्छा मिलता है. जिसके नतीजे में पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा पोल्ट्री फार्मर को होता है.

बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसधान विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि बायो सिक्योरिटी को अपनाने से कीटाणुओं को फॉर्म में आने से और फैलने से रोक कर मुर्गियों में मृत्यु दर को कम किया जा सकता है. अगर आप ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो मुर्गियों की दवाई वगैरह पर खर्च भी कम होता है. इससे भी पोल्ट्री फार्मिंग में मुनाफा बढ़ जाता है.

बायों सिक्योरिटी क्या है और इसके फायदे, जानें यहां
मुर्गी पालन में जैव सुरक्षा की बात की जाए तो यह मुर्गी पालन व्यवसाय में मुर्गियों के रोग से बचाव का बेहतर तरीका माना जाता है.

बीमारी के बाद मृत्यु दर बढ़ जाती है. जिस पर काबू पाना कठिन हो जाता है लेकिन जैव सुरक्षा अपनाने से मृत्यु दर पर काबू पाया जा सकता है.

पूरे फॉर्म का बचाव करने और मुर्गियों को रोग ग्रस्त होने से बचाने के लिए बायो सिक्योरिटी मेथड का इस्तेमाल किया जाता है और उसे ही जैव सुरक्षा कहा जाता है.

आसान भाषा में जैव सुरक्षा पूरे फॉर्म को हानिकारक और बीमारी पैदा करने वाले कीटाणु से बचाने का एक सबसे मजबूत उपाय माना जाता है.

बायो सिक्योरिटी को अपनाने से जूनोटिक बीमारियों पर भी काबू किया जा सकता है. ये ऐसी बीमारियां होती हैं जो पशुओं और पक्षियों के जरिए इंसानों में फैलती है. इसके असर को बायो सिक्योरिटी से कम कर सकते हैं.

बहुत से लोग पोल्ट्री फार्म में बाहर से आते हैं. अगर बायो सिक्योरिटी को अपनाया जाए तो उन लोगों के जरिए आने वाले बैक्टीरिया को फॉर्म के बाहर रोका जा सकता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि कुल मिलाकर पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बायो सिक्योरिटी को अपनाना बेहद ही जरूरी होता है और अगर ऐसा ना किया जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...