Home पोल्ट्री Poultry Farming: कभी छोटा तो कभी बड़ा अंडा देखा होगा आपने, क्यों होता है ऐसा; जानिए इसकी डिटेल
पोल्ट्री

Poultry Farming: कभी छोटा तो कभी बड़ा अंडा देखा होगा आपने, क्यों होता है ऐसा; जानिए इसकी डिटेल

Poultry, Poultry Farming in India, Egg Production, Egg Rate, Chicken Rate, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी कब अंडे देती है, मुर्गी कितने दिन के बाद अंडे देती है. कितना बड़ा अंडा देती है और मुर्गी क्या-क्या खाती है. मुर्गी इस तरह के सवाल लोगों के जहन में आते हैं. इन सवालों का जवाब आज हम इस खबर में देने जा रहे हैं. सबसे पहले तो हम बता रहे हैं कि पोल्ट्री फार्म में अंडे देने वाली मुर्गी को लेअर बर्ड कहा जाता है. और जिसे हम चिकन के रूप में खाते हैं उसे ब्रॉयलर बर्ड कहा जाता है. 130 दिन या उसके एक-दो दिन बाद से मुर्गी अंडा देना शुरू कर देती है.

130 दिन की होने पर अंडा देती है मुर्गी
मुर्गी अंडा भी अपने तय समय से ही देती है. अगर कोई जबरदस्ती अंडा लेना चाहे लेकिन ऐसा नहीं हो सकता. पोल्ट्री फार्म संचालक मनीष शर्मा के अनुसार हैचिंग कंपनियों से आमतौर पर एक दिन का चूजा खरीदकर लाया जाता है. फिर दाना खिलाने के साथ ही कैल्शियम की डोज भी दी जाती है. ये दाना भी विशेषज्ञों के अनुसार ही खिलाया जाता है. 130 दिन या फिर उसके एक-दो दिन बाद से मुर्गी अंडा देना शुरू कर देती है.

20 दिन तक छोटा अंडा देती हैं मुर्गियां
बैकयार्ड पोल्ट्री चलाने वाले हफिज का कहना है, 130 दिन के बाद से मुर्गी अंडा देना शुरू कर देती है. लेकिन मुर्गी का शुरुआती अंडा छोटा यानि कम वजन का होता है. मुर्गी 25 ग्राम वजन के अंडे से शुरुआत करती है. उसके बाद पहले अंडे का वजन 35 ग्राम फिर 40 ग्राम पर आ जाता है. इसके बाद अंडे का वजन 48 ग्राम का हो जाता है. 150 दिन की होने के बाद मुर्गी सामान्यत वजन यानि 53 से 56 ग्राम के बीच अंडा देना शुरू कर देती है. बाजार में 53 से 56 ग्राम का अंडा ही पसंद किया जाता है.

80 से 90 फीसद तक अंडा देती है 20 महीने की मुर्गी
पोल्ट्री फार्म संचालक मनीष शर्मा बताते हैं कि एक हेल्दी मुर्गी 19 से 20 महीने की उम्र तक अंडा देता है. लेकिन इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते अंडों की संख्या भी कम हो जाती है. इस उम्र पर मुर्गी 80 से 90 फीसद तक अंडा देती है. 20 महीने की उम्र पूरी करते ही मुर्गी का अंडा देना लगातार कम होता चला जाता है. एक समय वो भी आता है जब मुर्गी 60 फीसदी ही अंडा देती है. लेकिन यह स्थिाति आते ही मुर्गी को मोल्टिंभग पर लगा दिया जाता है. बिना किसी मशीन की मदद के इस तकनीक से मुर्गी को दोबारा 80 से 90 फीसद तक अंडा देने के लिए तैयार किया जाता है.

कुछ और खास जानकारी जो मुर्गी से जुड़ी है
लेअर बर्ड का एक दिन का बच्चा 46 रुपये का आता है.
130 दिन के बाद से अंडा देना शुरू कर देता है.
शुरुआत 25 ग्राम के अंडे से होती है. फिर 35, 40, 48 ग्राम पर आता है.
150 दिन पर मुर्गी सामान्य यानि 53 से 56 ग्राम का अंडा देने लगती है जो बाजार में बिकता है.
19 से 20 महीने तक की मुर्गी 80 से 90 फीसद अंडा देती है.
इसके बाद 20 दिन की मोल्टिंरग पर लगाकर मुर्गी से फिर 80 से 90 फीसद तक अंडा लिया जाता है.
मोल्टिंदग के दौरान मुर्गी के पंख झड़ जाते हैं, दोबारा से आते हैं. मुर्गी फिर से जवान हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ये 10 देसी नस्ल की मुर्गियां देती हैं ज्यादा अंडे, कमाई से आप हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर नस्ल...