Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन में फायदा और नुकसान समझने के लिए ये काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर्स
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन में फायदा और नुकसान समझने के लिए ये काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर्स

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. जब भी मुर्गी पालन का काम शुरू करें तो एक बात का खास ख्याल रखें कि मुर्गी पालन में आने वाले खर्च का हिसाब और रिकॉर्ड जरूर रखें. एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्गी पालन मुनाफे के लिए किया जाता है. यदि हिसाब का रिकार्ड ही नहीं रहेगा तो इसका पता नहीं चलेगा. वहीं हिसाब नहीं रखने से मुर्गी पालन करके सफल भी नहीं हो पाएंगे. एक्सपर्ट का कहना है कि जब मुर्गी पालन के लिए चूजे फॉर्म में डालें तो इसी वक्त से हिसाब-किताब रखना शुरू कर दें.

चूजों को खरीदने में कितना खर्च आया है इसका रिकॉर्ड होना जरूरी है. एक्सपर्ट का कहना है कि चूजों के लिए कितना दाना खरीदा है. इसपर कितना खर्च आया इसका भी रिकॉर्ड रखना बेहद ही जरूरी होता है. वहीं दवा पर भी खर्च करना पड़ता है. इसलिए दवा के खर्च का भी हिसाब किताब लगाना चाहिए. बिजली के खर्च का हिसाब किताब रखना चाहिए.

किन चीजों का हिसाब रखें
मुर्गियों को पालने में कुल खर्च कितना आता है. हर एक चीज का हिसाब रिकॉर्ड में रखना चाहिए.

वहीं जो मुर्गियां तैयार हो जाएं और उन्हें आप सेल करें तो किस रेट में सेल किया है इसका भी हिसाब रखना बेहद जरूरी है.

वहीं इससे मुनाफा कितना हुआ है. इसका भी पता चल जाएगा और इसका भी हिसाब कहीं लिखकर रख लेना चाहिए.

यदि अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं तो मुर्गी एक दिन में कितना दाना खा रही है. कितने अंडे दे रही है और अंडे किस रेट पर बिक कर रहे हैं. इससे कितना मुनाफा हो रहा है इसका भी रिकॉर्ड रखना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि रिकॉर्ड रखने का फायदा ये होगा कि आपको आसानी से पता चल जाएगा कि इस काम में फायदा हुआ है या नुकसान.

निष्कर्ष
जबकि लिखकर नहीं रखने से ना तो नुकसान का पता चलेगा नहीं फायदे की जानकारी होगी. मान लीजिए अगर नुकसान हो रहा है तो उसका भी जानकारी नहीं होगी और इससे टाइम खराब हो जाएगा, जबकि फिर काम को करते हैं नुकसान दोबारा हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...