Home पोल्ट्री Egg: देश में सफेद अंडों का हुआ सबसे ज्यादा उत्पादन, इस राज्य ने प्रोडक्शन में सभी को छोड़ा पीछे
पोल्ट्री

Egg: देश में सफेद अंडों का हुआ सबसे ज्यादा उत्पादन, इस राज्य ने प्रोडक्शन में सभी को छोड़ा पीछे

egg
अंडों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्रोत माना जाता है. यही वजह है कि नेशनल एक कोऑर्डिनेशन कमेटी लगातार लोगों को अंडो का सेवन करने की सलाह देती है. वहीं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी कहते हैं कि हर स्वस्थ व्यक्ति को अपनी डाइट में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए. जबकि दूसरी ओर अंडों के उत्पादन को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है. देश में लगातार अंडों का उत्पादन बढ़ रहा है. साल 2025 के जारी किए गए आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते हैं कि देश में पोल्ट्री कारोबार को आगे ले जाने में अंडों का भी रोल अहम है.

हाल ही में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एनिमल प्रोडक्ट प्रोडक्शन रिपोर्ट जारी की है. केंद्रीय मंत्री राजीव उर्फ ललन सिंह की ओर से जारी किए गए इस आंकड़े में बताया गया कि देश में एक बार फिर अंडो का उत्पादन बढ़ गया है. साथ ही सबसे ज्यादा अंडों का उत्पादन करने वाले राज्यों की भी सूची जारी की गई है.

कितना हुआ अंडों का उत्पादन
साल 2023-24 में देश में 14300 करोड़ अंडों का उत्पादन किया गया था, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा था.

वहीं एक बार फिर 2024-25 में अंडों का उत्पादन बढ़ गया है. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल 14 हजार 900 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुल अंडा उत्पादन में सफेद अंडों का उत्पादन ज्यादा हुआ है. आंकड़े कहते हैं कि 86.35 फीसद सफेद अंडे उत्पादित किए गए हैं.

वहीं देसी अंडों के उत्पादन की बात की जाए तो 12.59 परसेंट अंडों का प्रोडक्शन किया गया है. बत्तख के अंडों का उत्पादन 1.7 फीसद रहा है.

जहां एक ओर उत्पादन बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रति व्यक्ति के हिस्से में अंडों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. प्रति व्यक्ति के हिस्से में 106 अंडे आ रहे हैं.

कहां ज्यादा अंडों का हुआ उत्पादन
आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा अंडों के उत्पादन करने वाला राज्य रहा है. यहां 18.37 फीसद अंडों का उत्पादन हुआ है.

जबकि तमिलनाडु में 15.63 फीसदी अंडे उत्पादित किए गए. तीसरे स्थान पर 12.98 फीसद के साथ तेलंगाना राज्य का नाम आता है.

वहीं पश्चिम बंगाल में 10.72 फीसद और कर्नाटक में 6.67 फीसद अंडों का उत्पादन किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...