Home पोल्ट्री Poultry: इस एप के जरिए स्कैन करने पर पोल्ट्री प्रोडक्ट की हर डिटेल होगी आपके मोबाइल स्क्रीन पर
पोल्ट्री

Poultry: इस एप के जरिए स्कैन करने पर पोल्ट्री प्रोडक्ट की हर डिटेल होगी आपके मोबाइल स्क्रीन पर

livestock animal news
एप को लॉन्च करते कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह.

नई दिल्ली. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और आहार सेतु प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से विकसित ‘आहार सेतु’ एप का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कर दिया है. यह एप पोल्ट्री सेक्टर से जुड़ा है जो फार्म से उपभोक्ता तक की प्रक्रिया को जोड़ने वाला एक आधुनिक ट्रेसेबिलिटी एप है, जो उत्पादन से उपभोग तक के सभी चरणों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है. वहीं इस एप की खासियत की बात की जाए तो इससे स्कैन करने पर पोल्ट्री प्रोडक्ट की हर डिटेल आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी.

यह एप ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है, जिससे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी गतिविधियों, जांच, रखरखाव और परिवहन से जुड़ी सूचनाएं उपभोक्ताओं तक पारदर्शी रूप से पहुंचेंगी. कुलपति ने कहा कि मौजूदा समय में कई बीमारियां पशुओं से इंसानों में ट्रांसमिट हो रही हैं. ऐसे में इस एप के माध्यम से शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी.

एप में जियो लोकेशन टैगिंग
‘आहार सेतु’ एप का मुख्य उद्देश्य पोल्ट्री सेक्टर में उत्पादन से लेकर उपभोक्ता तक के बीच पारदर्शिता बनाए रखना है. एप के माध्यम से मुर्गी पालक, प्रोडक्ट की गुणवत्ता, बाजार की स्थिति, बिचौलियों से बचाव, परिवहन और लॉजिस्टिक्स की स्थिति का डाटा जनरेट करेगा. इसके विश्लेषण से किसानों को मार्गदर्शन मिलेगा और उपभोक्ता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध होगा. एप में जियो लोकेशन टैगिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे उत्पाद को स्कैन करने पर यह जानकारी मिलेगी कि किसने इसे कब बेचा, उपभोक्ता तक कब पहुंचा और इस दौरान यह किन चरणों से होकर गुजरा है.

आम लोगों मिलेगा इससे फायदा
इस अवसर पर कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा, “आज के दौर में खाद्य उत्पाद की ट्रेसेबिलिटी बेहद जरूरी हो गई है. इस एप से उपभोक्ताओं को भरोसा मिलेगा कि वे जो प्रोडक्ट खा रहे हैं, वह स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त है. पोल्ट्री सेक्टर को इससे बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यह क्षेत्र अक्सर अफवाहों और गलत सूचनाओं से प्रभावित होता है.” कार्यक्रम में बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन सह निदेशक अनुसंधान डॉ. जे.के. प्रसाद, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. ए.के. शर्मा, संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान के डीन डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सहदेव डे, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. निर्भय कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अजीत कुमार आदि मौजूद रहे. वहीं ‘आहार सेतु’ एप के फाउंडर अमित प्रकाश और को-फाउंडर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने एप की खासियतों और इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी दी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...