Home मछली पालन Fish Farming: स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 की हुई शुरुआत, जानें फिशरीज से जुड़े लोगों को क्या होंगे फायदे
मछली पालन

Fish Farming: स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 की हुई शुरुआत, जानें फिशरीज से जुड़े लोगों को क्या होंगे फायदे

live stock animal news
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री राजीव रंजन व अन्य.

नई दिल्ली. मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (MoFAH&D) ने मत्स्य पालन क्षेत्र में इनोवेशन और विकास को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद, तेलंगाना में फिश ​फार्मिंग स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया. जहां मछली पालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 की भी शुरुआत की गई है. इसके तहत एक करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है. जिसके तहत फिश फार्मिंग से जुड़े लोगों को कई फायदे मिलेंगे. कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने स्टार्टअप की भूमिका को अहम बताया है.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (MoFAH&D) राजीव रंजन सिंह और पंचायती राज मंत्रालय, प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (MoFAH&D) और पंचायती राज मंत्रालय भी उपस्थित थे. प्रो. रमेश चंद, सदस्य, नीति आयोग, भारत सरकार, और श्री श्याम सिंह राणा, मत्स्य पालन, हरियाणा, भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी की भी मौजूदगी रही.

दस स्टार्टअप का होगा चयन
कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने पीएम-एमकेएसएसवाई के तहत विकसित राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया. अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह एप स्टार्टअप्स को तमाम मॉड्यूल और योजना लाभों तक पहुंचने के लिए एक सहज इंटरफेस प्रदान करता है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मत्स्य पालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 की भी शुरुआत की. जिसमें मत्स्य पालन और संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ का निर्धारित बजट है. दस विजेता स्टार्टअप को मत्स्य पालन और जलीय कृषि में उत्पादन, दक्षता और स्थिरता बढ़ाने के लिए इनोवेटिव समाधान विकसित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन और इनक्यूबेशन सहायता मिलेगी.

मंत्री ने कहा- स्टार्टअप के कई फायदे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, राजीव रंजन सिंह ने इस बात पर रोशनी डाली कि मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए स्टार्टअप की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए भारत सरकार हर संभव तरीके से स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध और तत्पर है. इस अवसर पर उन्होंने स्टार्टअप्स से आगे आकर निर्यात बढ़ाने के लिए मूल्य संवर्धन, उन्नत प्रौद्योगिकी समाधान, टूना क्षमता का दोहन करने के लिए अंडमान और निकोबार (एएंडएन) और लक्षद्वीप के द्वीप विकास, ऑनबोर्ड प्रसंस्करण इकाइयों के साथ उच्च समुद्र और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जहाजों के उन्नयन आदि के क्षेत्र में योगदान देने का आग्रह किया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...