Home डेयरी Water In Summer: गर्मी का मौसम और कम पानी, प्रभावित हो सकता है दूध उत्पादन, जानें वाटर मैनेजमेंट
डेयरी

Water In Summer: गर्मी का मौसम और कम पानी, प्रभावित हो सकता है दूध उत्पादन, जानें वाटर मैनेजमेंट

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. गर्मियों में पानी कितना अहम है. ये बात तो हम सब जानते ही हैं. चाहे इंसान हों या फिर जानवर, गर्मी में पानी की खपत ज्यादा होती है. शरीर से निकलने वाले पसीने के जरिए पानी बहता रहता है और इंसान अपना गला तर करने के लिए बार-बार पानी पीते हैं. ठीक इसी तरह से जानवरों को भी पानी की जरूरत होती है. खासतौर पर डेयरी पशुओं के पानी का ज्यादा ख्याल रखने जरूरत होती है. क्योंकि पानी की कमी होते ही उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ता है. दूध कम हो जाता है.

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पशुओं में पानी की कमी हो जाए तो उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यहां कहने मतलब ये है कि पानी की कमी होने से जानवरों चारा खाने तथा पचाने की क्षमता घट जाती है और बचे हुए पोषक तत्वों का शरीर में ठीक उपयोग नहीं हो पाता है. साथ ही अनावश्यक पदार्थ का शरीर से मल-मूत्र के रूप में निकलना भी प्रभावित हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को भरपूर पानी पिलाया जाए. ताकि इन दिक्कतों से उन्हें निजात मिल सके.

ये दिक्कतें भी होती हैं: एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं में अगर पानी की कमी है तो उनकी बढ़वार, उत्पादन तथा प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है. समय पर पानी न मिलने की वजह से खून गाढ़ा हो जाता है और शरीर का तापमान भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में पशु सुस्त हो जाते हैं. बछड़े-बछड़ियों में शुरुआती आयु में जल की कमी होने से पेचिश हो जाती है और उनकी मौत भी हो सकती है. पशुओं की पानी की आवश्यकता उनकी उम्र, चारे की मात्रा और गुण तथा उत्पादन आदि पर निर्भर करती है. इसमें वातावरण के तापमान का भी असर होता है. कुछ पशुओं के लिए अनुमानित पानी की आवश्यकता यहां हम बता रहे हैं.

गाय और भैंस को कितना दिया जाए पानी: बात की जाए गाय-भैंस की तो उन्हें औसत पोषण पर लगभग 27 से 28 लीटर पानी की जरूरत होती है. अगर पशु 1 लीटर दूध उत्पादन करता है तो उसे कम से कम 3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है. इसके अलावा पशुशाला की सफाई, पशुओं की धुलाई के लिए प्रति पशु लगभग 45 से 70 लीटर पानी की आवश्यकता होती है. इस तरह मिलाकर कुल पशु पर दिनभर में 110 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है. गर्मी में पशुओं को वक्त से पानी पिलाना बेहद ही जरूरी होता है.

भेड़-बकरियां की पानी की जरूरत कितनी हैः बात अगर भेड़ और बकरियों की की जाए तो इनकी पानी की जरूरत गाय-भैंस से काफी कम होती है. इनको 1 किलोग्राम शुष्क पदार्थ खाने पर लगभग 2 किलोग्राम तक पानी की जरूरत होती है. इनके लिए लगभग 18 लीटर पानी प्रति पशु प्रतिदिन पीने और साफ सफाई के लिए जरूरत होती है. भेड़-बकरियां भले ही कम पानी पीती हैं. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में इनके पानी का ख्याल रखा जाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...