Home डेयरी Dairy Animal: इंफेक्शन की वजह से पशु का दूध उत्पादन हो जाए कम तो यहां पढ़ें इसका घरेलू इलाज
डेयरी

Dairy Animal: इंफेक्शन की वजह से पशु का दूध उत्पादन हो जाए कम तो यहां पढ़ें इसका घरेलू इलाज

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में कई बार पशुओं की कुछ इंफेक्शन की वजह से भी दूध उत्पादन में कमी हो जाती है. मसलन, कई बार ऐसा होता है कि जब पशु बच्चों को जन्म देता है तो उसकी जेर सही समय पर नहीं गिरती है. ज्यादा वक्त लग जाने की वजह से पशुओं को इंफेक्शन हो जाता है. जिसके चलते उन्हें स्ट्रेस हो जाता है और इस वजह से दूध उत्पादन क्षमता पर असर पड़ता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर जेर सही वक्त से गिर जाए तो पशुओं को इन्फेक्शन नहीं होगा. उन्हें स्ट्रेस नहीं होगा और इससे दूध उत्पादन में कोई दिक्कत नहीं आएगी. इसलिए हमेशा पशुपालकों में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पशुओं की जेर न रुक पाए और जेर अपने वक्त से गिर जाए.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई पशुपालकों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनके सामने अगर इस तरह की समस्या आए तो उसका हल कैसे निकालें. अक्सर पशु में जेर देर से गिरती है तो उसके यूट्रस में इंफेक्शन हो जाता है, ऐसी कंडीशन में पशुपालक खुद से ही इसका इलाज कर सकते हैं. इसके लिए हल्दी पाउडर, मिनरल मिक्सचर और दूध बढ़ाने वाले दानेदार पाउडर की जरूरत पड़ती है.

पशुओं का इंफेक्शन हो जाएगा खत्म
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पशु जेर देर से गिराता है और जेर देर से गिरने की वजह यूट्रस में इंफेक्शन हो जाता तो आप पशु को हल्दी खिला सकते हैं. हल्दी खिलाने से पशु की यह दिक्कत दूर हो सकती है. अब सवाल उठता है कि पशु को कितनी हल्दी खिलाई जाए तो ये जान लें कि आप पशुओं की इंफेक्शन की समस्या को खत्म करने के लिए हर दिन 50 ग्राम हल्दी दे सकते हैं. हर दिन 50 ग्राम हल्दी खिलाएं और अधिकतम 2 किलो हल्दी खिला सकते हैं. कोशिश करें कि हल्दी अच्छी क्वालिटी की हो, उसमें मिलावट न हो. इससे पशुओं को इन्फेक्शन में आराम मिलेगा.

मिनरल मिक्सचर भी खिलाएं
इसके अलावा भी ऐसे मिनरल मिक्सचर के काम्बो का भी इस्तेमाल करना होता है, जिसमें सारे विटामिन मिनरल्स हों. अगर इसे आप हल्दी के साथ मिलकर 50 ग्राम से 100 ग्राम तक देते हैं तो पशुओं को फायदा होगा. इसे भी आप दो से चार किलो तक दे सकते हैं. इससे दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ जाएगी और दूध कम होने की समस्या तो आएगी ही नहीं. इसके अलावा मार्केट में कई सारे दानेदार पाउडर आते हैं, जिनसे दूध उत्पादन बढ़ाया जाता है. पशुपालक एक्सपर्ट की सलाह पर किसी अच्छी कंपनी का दानेदार पाउडर दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को दे सकते हैं. हल्दी, मिनरल मिक्सचर और दानेदार पाउडर तीनों एक साथ भी दे सकते हैं. हल्दी इन्फेक्शन को खत्म करेगी, मिनरल मिक्सचर दूध की कमी नहीं होने देगा और दानेदार पाउडर दूध उत्पादन बढ़ा देगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...