Home career JEECUP: यूपी पॉलिटेक्निक ग्रुप-ए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने कब से कब तक है एग्जाम
career

JEECUP: यूपी पॉलिटेक्निक ग्रुप-ए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने कब से कब तक है एग्जाम

यूपी पॉलिटेक्निक ग्रुप-ए परीक्षा 5 जून से होगी.

नई दिल्ली. क्या आप या फिर आपके घर में कोई यूपी पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी 2025) की परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इसमें किसी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअअसल, यूपी पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी 2025) की परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी 2025) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के लिए जरूरी खबर है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने ग्रुप-ए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions. nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 5 जून से 13 जून के बीच किया जाएगा. आपके ​जानकारी के लिए बता दें कि खास बात यह है कि 7 जून को राजपत्रित अवकाश होने की वजह से उस दिन परीक्षा नहीं होगी.

कैसे होंगे प्रश्न, जानें यहां
अफसरों ने बताया है कि 7 जून को परीक्षा न होने की वजह से 13 जून को आरक्षित दिवस के तौर पर रखा है, ताकि किसी भी विशेष परिस्थिति में परीक्षा कराई जा सके. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न कराए जाएंगे. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (एमसीक्यू) प्रकार के होंगे, जिनमें चार विकल्प दिए जाएंगे और केवल एक उत्तर सही होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और कोई नेगेटिव अंकन नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि यह परीक्षा पॉलिटेक्निक और इंडस्ट्रियल सेफ्टी जैसे कोसों में दाखिले के लिए कराई जा रही है. उत्तर प्रदेश के छात्र बड़ी संख्या में इस परीक्षा में शामिल होते हैं. उधर, परीक्षा में नकल को रोकने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है.

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाली जरूरी चीजें
परीक्षा को लेकर ऐसी कई चीजें हैं, जो छात्रों को पहले से ही जान लेनी चाहिए. जैसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाली कौन सी जरूरी चीजें हैं. इसमें एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी) सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो ID जैसे आधार, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि) ले जाना होगा. इसके अलावा नीली या काली बॉल पेन भी जरूरत परीक्षा के दौरान होगी. इसे भी ले जाना होगा. परिणाम और काउंसलिंग की तारीखें तय हो गईं हैं. आपको बता दें कि आंसर की पर आपत्तियां 13 जून से 15 जून तक की जा सकेंगी. इस परीक्षा का रिजल्ट 21 जून को घोषित किया जाएगा. परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया की बात की जाए तो 3 चरणों में होगी. विशेष काउंसलिंग चौथे चरण में होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...