Home पशुपालन Animal Husbandry: क्या आप भी भैंस को खिलाते हैं गीला पुआल तो रोक दें, वरना हो जाएगी ये गंभीर बीमारी
पशुपालन

Animal Husbandry: क्या आप भी भैंस को खिलाते हैं गीला पुआल तो रोक दें, वरना हो जाएगी ये गंभीर बीमारी

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. जब कभी भी मौसम बदलता है तो पशुओं का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. खासतौर पर मौसम के बदलाव आते ही गाय—भैंस के चारे पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्हें मौसम के अनुकूल चारा देना बेहद जरूरी होता है. पशु चिकित्सकों का मानना है कि भैंसों को सबसे अधिक खतरा लेमनाईटिश नाम की बीमारी होता है. जिसे टंगफुल्ली भी कहा जाता है. यदि भैंस इस बीमारी की चपेट में आ जाती है तो सबसे पहला असर दूध उत्पादन पर पड़ता है. कई बार इस बीमारी की वजह से भैंस का पैर भी फूल जाता है. इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए किसानों को चारा देने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. चारा खिलाने में सावधानी बरतकर पशुओं को रोगों से बचाया जा सकता है.

लेमनाईटिश रोग से कैसे पशुओं को बचाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि लेमनाईटिश से पीड़ित भैंस का अगर समय रहते इलाज नहीं किया गया तो उसके पैर जख्मी भी हो जाते हैं. यह रोग गीला पुआल खिलाने से होता है. अक्सर पशुपालक चारा की कमी होने पर अपनी भैंस को गीला पुआल खिला देते हैं. इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में किसानों को पुआल के बदले भैंसों को गेहूं का भूसा खिलाना चाहिए. चिकित्सकों की मानें तो इस रोग से बचाव के लिए किसानों को अभी तक कोई जानकारी नहीं है. गांव में किसानों को जागरुक करने की जरूरत है.

भैंस को लगवा सकते हैं टीका
लेमनाईटिश से बचाव के लिए भैंस को टीका भी लगाया जाता है. इसके अलावा पशु को हर 3 महीने का अंतराल पर कृमिनाशक दवा भी खिला सकते हैं. इससे भैंस को इस रोग से संबंधित 90% बीमारी सही हो जाएगी. बावजूद इसके भैंस बीमार पड़े तो उसे अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाएं. गर्मी के मौसम में भैंस को पानी की ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए उन्हें अधिक पानी पिलाना चाहिए. साथ ही चारे के रूप में हरी हरी घास ज्यादा देनी चाहिए. उनके शरीर को पूरा पोषक तत्व मिले इसे पशुओं का स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: ठंड में पशुओं की ऐसे करें देखभाल, खान-पान के बारे में जानें यहां

नई दिल्ली. ठंड का आगाज हो चुका है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना...

पशुपालन

Animal Husbandry: भारत ग्लोबल बायोगैस हब के तौर पर होगा स्थापित, जानें कैसे होगा ये बड़ा काम

नई दिल्ली. दुनियाभर के तमाम देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 3...

पशुपालन

Animal Husbandry: अब मुर्रा भैंस नस्ल में होगा सुधार, गडवासु के हाथ आया ये खास सांड

नई दिल्ली. पंजाब और उत्तरी भारत में मुर्रा भैंस के जेनेटिक सुधार...