Home पोल्ट्री Poultry Farming: घर-आंगन पोल्ट्री फार्मिंग क्या है, यहां पढ़ें कितना आएगा खर्च और कितना होगा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Farming: घर-आंगन पोल्ट्री फार्मिंग क्या है, यहां पढ़ें कितना आएगा खर्च और कितना होगा मुनाफा

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग घर के आंगन और घर के पीछे के हिस्से अहाते में भी की जाती है, जिसे घर-आंगन पोल्ट्री फार्मिंग कहा जाता है. अगर आप इस तरह से पोल्ट्री फार्मिं करते हैं तो 40 से 50 हजार रुपये से इन्वेस्ट करके कर सकते हैं. वहीं अगर आप 1500 मुर्गियों को पालते हैं तो इससे आपको 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यही वजह है कि ये कारोबार अब ग्रामीण इलाकों में खूब किया जा रहा है. इससे किसानों की आय बढ़ रही है और किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रहे हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक घर-आंगन कुक्कुट (मुक्त-क्षेत्र कुक्कुट) पालन के लिए विकसित की गई सभी कुक्कुट किस्मों को निश्चित रूप से परभक्षी, बीमारी और ठंडे मौसम से बचाने के लिए प्रारंभिक 6 सप्ताह की आयु के दौरान उनकी देखभाल की अधिक आवश्यकता होती है. इस उद्देश्य के लिए उन्हें इस अवधि के दौरान आवास में कृत्रिम गर्मी प्रदान करना, रानीखेत और मुर्गी चेचक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, स्थानीय खाद्य संसाधनों से उपलब्ध आवश्यक संतुलित खाद्य देने की आवश्यकता होती है.

7 हफ्तों में आंगन में छोड़ें
बता दें कि लगभग 7 हफ्तों की उम्र में विकसित मुर्गियों को घर-आंगन में छोड़ा जा सकता है या मांस वाले कुक्कुट किस्मों को आवश्यक आयु प्राप्त होने तक नर्सरी में भी रखा जा सकता है. किस्मों का चयन मुख्य रूप से स्पेसफिक एरिया क्षेत्र में पालन और उपभोक्ता स्वीकार्यता के उद्देश्य पर निर्भर करता है. पोल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद द्वारा विकसित घर-आंगन कुक्कुट किस्मों के पालन की लगभग लागत के बारे में बताया गया है. अगर मुक्त-क्षेत्र स्थितियों के तहत, पक्षियों के पालन पोषण की लागत ज्यादातर प्राकृतिक खाद्य संसाधनों (कीड़े, खेत में गिरने वाले अनाज, रसोई के कचरे, हरी घास आदि) की उपलब्धता पर निर्भर करता है, जो पक्षियों की आवश्यकता की तुलना में शून्य से अधिशेष तक काफी अलग—अलग होती है.

यहां जानें कितना आएगा खर्च
घर-आंगन कुक्कुट किस्मों के पालन के लिए लागत का आंकलन तीन कुक्कुट किस्मों (वनराजा, ग्रामप्रिया और कृष्णा) के लिए अपेक्षित आर्थिक गणना अलग-अलग प्रस्तुत की गयी है. अगर आप अच्छे पैमाने पर पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए एक एकड़ जमीन की जरूरत होती है पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए 1510250 की लागत आ सकती है वही पोल्ट्री उपकरण के लिए 45000 रुपए खर्च करने होंगे बिजली के लिए ₹5000 और अन्य खर्च 1 लख रुपए की करीब है कुल मिलाकर 3 लाख 41000 में पोल्ट्री फार्मिंग शुरू की जा सकती है

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...