Home मछली पालन Fisheries: कैसे मछली के तालाब से पानी के कीड़ों को करें खत्म, क्या होता है इससे नुकसान, ये भी जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: कैसे मछली के तालाब से पानी के कीड़ों को करें खत्म, क्या होता है इससे नुकसान, ये भी जानें यहां

fish market
मछली पालन की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन करके अच्छी कमाई की जा सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर मिश्रित मछली पालन किया जाए तो इसके जरिए एक तालाब में 1 साल में दो बार उत्पादन लिया जा सकता है. जबकि 1 एकड़ के तलाब में मछली पालन के माध्यम से 16 से 20 साल तक उत्पादन हासिल होता रहता है. अगर इसे पैसों में कन्वर्ट किया जाए तो इससे किसान हर साल 5 से 8 लाख रुपये की कमाई कर सकता है. अगर किसान इस कार्य को करते हैं तो उनकी आय बढ़ सकती है. जबकि ग्रामीण इलाकों में मछली पालन को आसानी से भी किया जा सकता है और बहुत से​ किसान इसे कर भी रहे हैं.

एक्सपर्ट का कहना है वैसे तो मछली पालन बेहतर व्यवसाय है लेकिन कई ऐसी बाते हैं, जिनपर ध्यान न देने की वजह से मछली पालन में नुकसान हो सकता है. मसलन जब मछली पालने के लिए उसमें फिंगर्स डाले जाएं तो इसे जलीय कीड़ों से बहुत नुकसान होता है. जलीय कीड़े इन मछलियों के बीज को खा जाते हैं. इसके चलते मछली पालन में शुरुआत में ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है. ऐसे में जलीय कीड़ों को तालाब से खत्म करना बेहद अहम काम है मछली पालन में. आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि किस तरह से जलीय कीड़ों को खत्म किया जाए आइए इस आर्टिकल में जानते हैं.

जल के कीड़ों को कैसे खत्म किया जाए

  1. महीन जालीदार टाना जाल तालाब में जीरा संचय करने से पहले बराबर चलाकर कीड़ो का को खत्म किया जा सकता है.
  2. जीरा संचय से 12-25 घंटे पहले 56 किलोग्राम सस्ते वनस्पति तेल तथा 18 किलोग्राम कपड़ा धोने का सस्ता साबुन का घोल प्रति हेक्टेयर की दर से तालाब में छिड़काव करने से कीड़ो की मौत हो जाती हैं.
  3. डीजल इमल्सीफायर का इस्तेमाल: एक लीटर डीजल 0.75 मि.ली. डाईऑक्साइड तथा 40 मि.ली. जल लेकर घोल तैयार कर लिया जाता है. 1040.75 मिली घोल लेकर प्रति 200 वर्ग लीटर जलक्षेत्र की दर से छिड़काव किया जाता है.
  4. तारपीन के तेल का छिड़काव:- 75 ली./हे. की दर से तारपीन के तेल की छिड़काव करने से जलीय बग मर जाते हैं. यह तेल जीरों के लिए नुकसानदेह नहीं है.

जलीय कीड़ो का उन्मूलनः
एक्सपर्ट का कहना है कि संचित तालाब में जलीय कीड़े जीरों को खाने से नही चुकते हैं. इसके चलते उत्पादन पर प्रतीकूल प्रभाव पड़ता है. इन्हें निम्न विधियों द्वारा निकाला जा सकता है. बताते चलें कि जलीय कीट या जलीय कीट अपने जीवन चक्र का कुछ भाग पानी में रहते हैं. वे अन्य कीड़ों की तरह ही भोजन करते हैं. कुछ गोताखोरी कीड़े, जैसे शिकारी गोताखोरी भृंग , पानी के भीतर भोजन की तलाश कर सकते हैं जहां भूमि पर रहने वाले कीड़े प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...