Home डेयरी Animal Fodder: ज्यादा प्रोडक्शन के लिए पशुओं को किस तरह का दिया जाना चाहिए चारा, यहां पढ़ें डिटेल
डेयरी

Animal Fodder: ज्यादा प्रोडक्शन के लिए पशुओं को किस तरह का दिया जाना चाहिए चारा, यहां पढ़ें डिटेल

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशु आहार को मोटे तौर पर दो हिस्सों में बांटा जा सकता है चारा व दाना. इसी प्रकार चारे को भी दो भागों में बांटा जा सकता है. सूखा चारा और हरा चारा. सूखा चारा जैसे धान की पराली, गेहूं का भूसा, मक्का, ज्वार तथा बाजरे की कड़वी आदि. यह सब फसल से बची सामग्री है. जिसमें पोषण तत्त्व बहुत कम होते हैं. इसके अलावा रिजका, बरसीम, लोहिया आदि के हरे चारे को पकने से पहले काटकर सुखने के बाद रखा जाता है. इस तरह से सुखाकर रखे हुए चारे में पोशक तत्त्व अधिक होते हैं. जिसे ‘हे’ कहते हैं हरा चारा भी दो तरह का होता है. फलीदार और अफलीदार.

अनाज में स्टार्च (ऊर्जा) अधिक होता है पर रेशा व प्रोटीन कम होते हैं, लेकिन पशु उसे चाव से खाते हैं. अनाज में खनिज लवण, जैसे सोडियम, क्लोरिन और कैल्शियम की कमी रहती है, पर फास्फोरस और पोटाश काफी मात्रा में होता है.

इसमें प्रोटीन होता है ज्यादा
विटामिन ‘बी’ और ‘ई’ का यह अच्छा स्त्रोत है. पीली मक्की में विटामिन ‘ए’ काफी मात्रा में होता हैं. जौ और जई पशुओं को बिना हिचक खिला सकते हैं. चने में कैल्शियम और फास्फोरस काफी होता है. वहीं ग्वार में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है. पशु इसे कम पसंद करता है. दलहनी अनाज को दलने व पीसने के बाद इसके छिलकों को उपयोग में लाया जाता है. गेहूं के चोकर व भूसी में फास्फोरस काफी मात्रा में होता है. इसलिए पशुओं को खिलाए जाने वाले दाना मिश्रण में इसे मिलाया जाता है. चावल की पालिश स्वादिष्ट होती है पर इसमें गेहूं के चोकर की तुलना पोषण तत्त्व कम होता है. तिलहनों और खलियों में प्रोटीन अधिक होता है. ये खाने में स्वादिष्ट और सुपाच्य होते हैं. इनमें फास्फोरस की मात्रा अधिक और कैल्शियम की मात्रा कम होती है.

बिनौले की खल खिलाना चाहिए
खलियों में 10-12 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर इसके स्टोरेज में सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो यह ख‌ट्टी पड़ जाती है फिर बदबू आने लगती है और फफूंद भी लग जाती है. सड़ी बदबूदार फलियों को खिलाने से पशुओं में बीमारी हो जाती है. इसलिए खाद्य पदार्थों को नमी तया सीलदार जगह में नहीं रखना चाहिए. बिनौले की जगह पशुओं को बिनौले की खल खिलानी ज्यादा फायदेमंद है. किसानों को यह भावना है कि बिनौला खिलाने से दूध में चिकनाई ज्यादा उत्पन्न होती है. जबकि यह सच नहीं है. चिकनाई की मात्रा थोड़ी बढ़ जरूर जाती है लेकिन कीमत के मद्दनेजर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. बिनौला खिलाने से दूध में चिकनाई के छोटे-छोटे कण आपस में मिलकर बड़े हो जाते हैं तथा दूध में साफ-साफ तैरते नजर आते हैं तथा इससे बनाया गया घी दानेदार होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...