Home पोल्ट्री Poultry: यहां पढ़ें कड़क नाथ मुर्गी पालने का फायदा, मीट और अंडों की रहती है खूब डिमांड
पोल्ट्री

Poultry: यहां पढ़ें कड़क नाथ मुर्गी पालने का फायदा, मीट और अंडों की रहती है खूब डिमांड

kadak nath murgi
कड़क धाम मुर्गी-मुर्गे की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कड़क नाथ मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय है. अगर इसको करने का विचार कर रहे हैं तो बाजार में कड़क नाथ चिकन के मीट और अंडों की मांग देखते हुए बिल्कुल सही फैसला है. मीट और अंडे की डिमांड इस व्यवसाय को और आकर्षक व्यवसाय बनाती है. जब तक बहुत बड़े स्तर पर मुर्गी पालन की शुरुआत न. करना हो तब तक आपको बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती है. आप अपने घर में या गांव में किसी खाली जगह पर मुर्गी पालन कर सकते हैं. यदि आप सामान्य नस्ल की 1500 मुर्गी का पालन करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आपको 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का मुनाफा मिल सकता है.

80 अंडों का करती है उत्पादन
बात की जाए कड़क नाथ नस्ल की मुर्गियों की तो इसका असली जन्म स्थान भारत ही है. या मध्य प्रदेश में पाई जाती है. इसे काली मासी के नाम से भी जाना जाता है. ये नस्ल अच्छे स्वाद वाले मीट उत्पादन के लिए बहुत मशहूर है. इसकी काली टांगे, काले पंजे, काली चोटी, काली गर्दन और काले रंग का मांस और काली हड्डियां होती हैं. इस नस्ल की मुर्गी के अंडे भूरे रंग के होते हैं. उनकी जुबान जामुनी रंग की होती है. इस नस्ल की मुर्गियां हर साल 80 अंडों का उत्पादन करती हैं. इसके अंडे का औसतन भर 46.8 ग्राम होता है.

एक हजार रुपये किलो है कीमत
कड़क नाथ मुर्गी के अंडे बाजार में बहुत महंगे होते हैं. इसकी डिमांड भी खूब होती है. एक अंडे का मूल्य 50 रुपये तक होता है. वहीं कड़क नाथ मुर्गी के भाव की बात की जाए तो मुर्गी का रेट 900 से 1000 रुपये किलो होता है. इसके एक दिन के चूजे की कीमत 100 रुपये तक होती है. यदि आप इस नस्ल की मुर्गी का पालन कर लें तो लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. ऐसे में पोल्ट्री संचालकों के लिए कड़क नाथ मुर्गी का पालन करना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि कड़क नाथ चिकन पौष्टिक होताा है, जो कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है.

बीमारी से भी बचाता है
इसके मीट में उच्च प्रोटीन सामग्री, कम वसा और आवश्यक पोषक तत्वों होता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है. दिल के लिए और मधुमेह के लिए भी यह अच्छा माना जाता है. काली मुर्गी का मीट और अंडे तपेदी को ठीक करने में भी खाए जाते हैं. कड़क नाथ मुर्गी के अंडे की बात की जाए तो इसके अंडे प्राकृतिक रूप से प्रोटीन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत माने जाते हैं. उन्हें वजन घटाने के लिए भी बेहतरीन बताया जाता है. इसके अलावा यह काले अंडे गंभीर सिर दर्द, अस्थमा के लिए भी एक सरल इलाज हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों के फीड की लागत हो जाएगी जीरो, उत्पादन भी मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन में लागत...

Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University, Animal Husbandry Fair
पोल्ट्री

Poultry Farming: 100 मुर्गियों के लिए 200 वर्गफीट में बनाएं पोल्ट्री फार्म, व्यवस्था ऐसी रखें

नई दिल्ली. यदि आप पोल्ट्री फार्मिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन में फीड के लिए अलग से बनाएं शेड, उत्पादन बढ़ेगा, मुनाफा ज्यादा मिलेगा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जितना जरूरी मुर्गियों के लिए शेड बनाना,...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry: कम बजट में शुरू करें मुर्गी पालन, अनुभव होने पर करें बड़ा इंवेस्ट

नई दिल्ली. पूंजी ज्यादा नहीं है और कम पूंजी से कुछ बिजनेस...