Home पशुपालन Water: गर्मी में पशुओं के लिए क्यों बेहद जरूरी है पानी, दूध देने और न देने वाले पशुओं को कितना पिलाएं पानी
पशुपालन

Water: गर्मी में पशुओं के लिए क्यों बेहद जरूरी है पानी, दूध देने और न देने वाले पशुओं को कितना पिलाएं पानी

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुओं को गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी की जरूरत होती है. गर्मी में पानी की कमी होने के कारण उनकी सेहत के खराब होने का खतरा मंडराता रहता है. वहीं इसका असर प्रोडक्शन पर पड़ता है. पानी कमी हो गई तो पशु हांफने भी लग जाते हैं. अगर पशु पूरी तरह से फिट नहीं रहेंगे तो फिर जाहिर सी बात है कि दूध उत्पादन नहीं कर पाएंगे. इसलिए पशुपालकों को हमेशा ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि किसी भी स्थिति में पशुओं के शरीर में पानी की कमी न होने दें. गर्मी में पशुओं के पास प्रर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध रहना चाहिए ताकि पशु प्यासे न रह जाएं.

एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को पेयजल की आवश्यकता उनके जिस्म, शरीर भार, आहार की किस्म, कियाशीलता एवं मौसम के ऊपर निर्भर करती है. पशुओं को पानी भरपेट दिया जाना चाहिये फिर भी एनिमल एक्सपर्ट ये कहते हैं कि कम गर्मी में 3 बार तथा शीतकाल में 2 बार जल पिलाना ही चाहिए. ऐसा करने से पशु उत्पादन कम नहीं करेंगे. क्योंकि पशुओं के दूध में ज्यादा मात्रा में पानी ही होता है. अगर पानी की कमी हो जाएगी तो फिर इससे पशुओं को बेहद ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

पानी पिलाना इसलिए भी जरूरी है
एक्स्पर्ट ये भी कहते हैं कि पशुओं में पानी की कमी से पेशाब पीला होने लग जाता है. इसके चलते उनके शरीर से जितना टॉक्सीन बाहर निकलना चाहिए, वो नहीं निकल पाता है. उनके शरीर से टॉक्सीन बाहर निकलना भी बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो पशुओं की सेहत पर इससे भी फर्क पड़ता है. अगर सामान्य दशाओं में गाय एवं भैंसों के शरीर को कम से कम 27-28 लीटर पेयजल प्रतिदिन देना ही चाहिए. इतना पानी अगर पशुओं को नहीं दिया जाता तो आने वाले समय में दिक्कतें हो सकती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि 2 लीटर पानी यदि 5 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है तो 10 लीटर अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होगी.

गाय एवं भैंस के बछड़े-बछियों के लिए

1- शीतकाल में 12 लीटर जल

2- ग्रीष्मकाल में 28 लीटर जल

ओसर भैंस के लिए

1- शीतकाल में 27 लीटर जल

2- ग्रीष्मकाल में 55 लीटर जल

दूध न देने वाली वयस्क गाय एवं भैंस के लिए

1- शीतकाल में 45 लीटर जल

2- ग्रीष्मकाल में 56 लीटर जल

दुधारू गाय एवं भैंस के लिए

1- शीतकाल में 58 से 60 लीटर

2- ग्रीष्मकाल में 63 से 65 लीटर

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...