Home पशुपालन World Veterinary Day: पशुओं के इलाज के लिए नहीं हैं देश में पर्याप्त डॉक्टर, पढ़िए चौकाने वाला आंकड़ा
पशुपालन

World Veterinary Day: पशुओं के इलाज के लिए नहीं हैं देश में पर्याप्त डॉक्टर, पढ़िए चौकाने वाला आंकड़ा

नई दिल्ली. देश की आर्थिक विकास दर को बढ़ाने में किसान, कृषि और पशुओं का बड़ा योगदान है. मगर, पशुओं की देखरेख करने के लिए देश के सभी राज्यों में पशुचिकित्सकों की बहुत कमी है. इस कमी के कारण पशुओं को ठीक इलाज नहीं मिल पा रहा है. जब समय पर ठीक इलाज न मिलने के कारण पशुओं की मौत भी हो रही है. देश में पशुचिकित्सकों की कमी को देखते हुए भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से लोकसभा की कार्रवाई के दौरान छह फरवरी-2024 प्रश्नकाल को विनोद कुमार सोनकर, राजा अमरेश नाईक, डॉ. सुकांत मजूमार और भोला सिंह ने सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि क्या मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री यह बताएं कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित देश में पशुओं की संख्या के अनुपात में पशुचिककत्सा कितनी कमी है. इसका ब्योरा क्या है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने तीनों सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए देशभर के राज्यों का एक सूची बनाकर ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसमें आंकड़े बहुत चौंकाने वाले है. हालात ये हैं कि हजारों पशुओं पर एक-एक चिकित्सक है. यही वजह है कि पशुओं को समय पर ठीक इलाज नहीं मिल रहा.

प्रत्येक 27 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पशुचिकित्सा दिवस मनाया जाता है. सरकारें भले ही कुछ भी दावा करती हों लेकिन संसद के पटल पर रखे गए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. देश में करोड़ों की संख्या में पशु हैं लेकिन इनका इलाज करने के लिए पशुचिकित्सक नहीं. ये हम नहीं भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से लोकसभा की कार्रवाई के दौरान छह फरवरी-2024 प्रश्नकाल को विनोद कुमार सोनकर, राजा अमरेश नाईक, डॉ. सुकांत मजूमार और भोला सिंह ने सवाल पूछे.इसमें आंकड़े निकल आए वे बहुत चौंकाने वाले हैं.

S.NO कंट्री का नाम  पशु   पशु चिकित्सक अनुपात
1 अंडमान और निकोबार 145394 59 2464
2 आंध्र प्रदेश 34067617 5324 6399
3 अरुणाचल प्रदेश 1161428 232 5006
4 असम 18092201 3154 5736
5 बिहार 36540820 3464 10549
6 छत्तीसगढ़ 15872302 1215 13064
7 चंडीगढ़ 26690 13 2076
8 दादरा नगर हबेली और दमन और द्वीप 51688 5 13064
9 दिल्ली 360397 466 773
10  गोआ 132406 222 596
11  गुजरात 26893274 4447 6048
12  हरियाणा 7046091 2372 2971
13 हिमाचल प्रदेश 4412846 1402 3148
14 झारखंड 23614545 927 25474
15 कर्नाटक 29013412 4786 6062
16 केरल 2908657 5172 562
17 लक्ष्यदीप 45697 34 1344
18 मध्य प्रदेश 40637375 3039 13372
19 महाराष्ट्र 33079818 10570 3130
20 मणिपुर 550719 561 982
21 मेघालय 2039103 433 4709
22 मिजोरम 359704 351 1025
23 नागालैंड 553803 350 1582
24 ओडिशा 18170309 2791 6510
25 पुडुचरी 151368 535 283
26 पंजाब 7050355 4285 1645
27 राजस्थान 56800945 4853 11704
28 सिक्किम 274332 199 1379
29 तमिलनाडु 24500621 6245 3923
30 त्रिपुरा 1317892 451 2922
31 उत्तर प्रदेश 68012945 6907 9847
32 उत्तराखंड 4427089 1156 3830
33 पश्चिम बंगाल 37483238 2661 14086
34 तेलंगाना 32640639 2124 15368
35 जम्मू और कश्मीर 8325324 1057 7856
36 लद्दाख 76 7941

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

langda bukhar kya hota hai
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं की अच्छी सेहत और प्रोडक्शन के लिए ठंड में करें इन 14 टिप्स पर काम

वहीं सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर किसान पशुपालन में आने वाले जोखिम...

livestock animal news
पशुपालन

Animal Husbandry: सितंबर के महीने में इन 14 प्वाइंट्स पर जरूर करें गौर, पशुपालन में बढ़ जाएगा मुनाफा

पशुशाला से लेकर उनकेे खान-पान पर ध्यान देना जरूर होता है. पशुशाला...

livestock animal news
पशुपालन

Cow Husbandry: गायों में इस संक्रमण की वजह से हो जाता है गर्भपात, यहां पढ़ें कैसे किया जाए बचाव

इस रोग के कारण गायों में गर्भावस्था की अंतिम तीन महीनों में...

sheep and goat farming
पशुपालन

Animal News: भेड़-बकरी पालन के फायदों को बताएगा आकाशवाणी, देगा नई तकनीकों की जानकारी

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर एवम आकाशवाणी केंद्र जयपुर के...