Home मीट Chicken: यो यो हनी सिंह ने सवाल के जवाब में चिकन को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़ें यहां
मीट

Chicken: यो यो हनी सिंह ने सवाल के जवाब में चिकन को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़ें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. एक सर्वे के मुताबिक देश में तकरीबन 63 फीसदी लोग मांसाहार का सेवन करते हैं. जबकि एक दूसरे सर्वे के मुताबिक 85 परसेंट लोग नॉनवेज को खाना पसंद करते हैं. हाल ही में एक चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में सिंगर यो यो हनी सिंह ने भी इस बात को कबूल किया है कि वह अपनी डाइट में चिकन को शामिल करते हैं. उन्होंने बताया कि वो फिट रहने के लिए चिकन खाते और वर्कआउट करते हैं. बताते चलें कि चिकन को प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा सोर्स माना जाता है. वहीं भारत में जितना मीट उत्पादन होता है, उसमें सबसे ज्यादा चिकन की हिस्सेदारी है.

जान लें कि तेजी के साथ लोग नॉनवेज को पसंद कर रहे हैं. जिसमें सबसे ज्यादा चिकन से बने फूड्स को लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. भाग दौड़ भरी जिंदगी में रेडी टू एट और फास्ट फूड के कल्चर ने चिकन कंजप्शन को बढ़ावा दिया है. बड़े शहरों में चिकन से बने फूड्स को लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. कहीं न कहीं हैल्थ को लेकर अवेयरनेस ने भी चिकन के कंजप्शन को बढ़ाया है. क्योंकि चिकन हैल्थ के लिए बेहतरीन सोर्स है.

हर तरह से फायदेमंद है चिकन
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट कहते हैं कि चिकन में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि विटामिन बी6 विटामिन बी12, आयरन, जिंक, सेलेनियम और फास्फोरस. ये पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन बी6 और बी12 सेल्स को हैल्दी रखने में मदद करते हैं. आयरन जिंक मोटाबॉलिज्म में बढ़ते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार होते हैं. सेलेनियम इम्यूनिटी को बढ़ाता है. थाइरॉएड फंक्शन और प्रजनन क्षमता के लिए भी यह जरूरी है. क्योंकि फॉस्फोरस, कैल्शियम दातों के लिए फायदेमंद होता है. जबकि चिकन में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है. प्रोटीन से उत्तकों का निर्माण और मरम्मत होती है. साथ ही मांसपेशियां भी इससे मजबूत होती हैं, चिकन में कम कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट होता है. इसलिए एक्सपर्ट लोगों को चिकन खाने की सलाह देते हैं.

52 फीसदी है चिकन का उत्पादन
इतना ही नहीं चिकन में भरपूर प्रोटीन के अलावा इसमें मिनरल्स भी होते हैं. इसमें खास स्तर तक मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो लोगों के दिल की हेल्थ के लिए अच्छा होता है. आपको बता दें कि भारत में इस वक्त सालाना एक करोड़ टन मीट का उत्पादन हो रहा है. जिसमें बफैलो मीट चिकन मीट, गोट मीट आदि शामिल है. इन सभी में सबसे ज्यादा प्रोडक्शन चिकन मीट का हो रहा है. इस वक्त चिकन मीट के उत्पादन की हिस्सेदारी 52 फीसदी है. गौरतलब है कि हाल ही में एक टीवी चैनल के द्वारा लिए गए इंटरव्यू में हनी सिंह से जब सवाल किया गया कि आपकी फिटनेस का क्या राज है? तो सिंगर हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने शराब को छोड़ दिया है और अब वह उबले चिकन को खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही वह हर दिन 2 घंटे वर्कआउट भी करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...