Home डेयरी Dairy: दूध के बिजनेस में 2 हजार रुपये लगाकर कमा सकते हैं 36 हजार रुपये महीना, जानें क्या है तरीका
डेयरी

Dairy: दूध के बिजनेस में 2 हजार रुपये लगाकर कमा सकते हैं 36 हजार रुपये महीना, जानें क्या है तरीका

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत में सरकार डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों की मदद करती है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इससे जुड़ें और अपनी इनकम को बढ़ा सकें. पशुपालन करने के लिए लोन भी मिलता है. हालांकि इसमें तमाम परेशानियां भी हैं, जिसके कारण बहुत से लोग पशुपालन नहीं करते हैं. मसलन किसी के पास प्रर्याप्त जमीन नहीं, किसी के पास पैसों की कमी है तो कोई पशुपालन में जोखिम की की वजह से इस व्यवसाय में हाथ नहीं आजमाता है, लेकिन अगर आप से ये कहा जाए कि बिना पशु के भी आप डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और हजारों रुपये महीना इससे इनकम कर सकते हैं तो शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है.

बता दें कि ऐसे कई तरीके हैं, जिसमें छोटी सी इंवेस्टमेंट करके आप दूध से कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको पशु पालने की भी जरूरत नहीं होगी लेकिन हां, आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर वो कौन सा तरीका है, जिससे कोई भी व्यक्ति दूध के व्यवसाय में उतर सकता है वो भी बिन पशुपालन के.

पशुपालकों से करें दूध का कलेक्शन
यह बात हम सभी जानते हैं कि गांव में बड़ी संख्या में किसान पशुपालन करते हैं. बहुत से किसान ऐसे भी होते हैं जो 2, 4 या फिर 10 पशु ही पलते हैं. ऐसे में वह पशुओं से प्रोड्यूस दूध को कहीं बेचते नहीं है. उनके पास संसाधन की कमी होती है, जिसके चलते न तो वो डेयरी कंपनियों को दूध बेच पाते हैं और न ही लोगों के घर जाकर दूध को सेल कर पाते हैं. दूध खराब न हो, इस वजह से कम औने—पौने दाम पर आस पड़ोस में दूध को बेच देते हैं. ऐसे में अगर आप दूध का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इन किसानों से दूध कलेक्ट कर सकते हैं और लोगों तक पहुंच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इससे किसानों को भी वाजिब दाम मिल जाएगा और आपको भी फायदा हो जाएगा.

हर दिनों 1200 रुपये तक की होगी कमाई
अगर इस तरह का काम आप शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए छोटी सी इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी. आप 400 से 500 रुपये तक के प्लास्टिक के तीन से चार केन खरीदने होंगे. जिसमें अगर आप हर दिन सुबह और शाम मिलकर 60 लीटर दूध इकट्ठा करते हैं तो अच्छी कमाई हो सकती है. गांव में आमतौर पर भैंस का दूध 50 रुपये लीटर तक मिल जाता है. अगर इसकी क्वालिटी अच्छी है तो आप इसे शहरों में 70 रुपये लीटर दे सकते हैं. बहुत से लोग अच्छी क्वालिटी के दूध के लिए इससे ज्यादा पैसा देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं. अगर आप हर दिन के फायदे की बात करें तो 1000 से 1200 रुपये तक आपकी कमाई हो सकती है और 36 हजार रुपये तक. इसमें दूध पहुंचाने के खर्च को निकाल दिया जाए तो बाकी के बचा पैसा आपका शुद्ध लाभ होगा. अगर आप भी दूध की व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं तो यह तरीका काफी कारगर साबित हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...