Home पोल्ट्री देश में किस राज्य में सबसे ज्यादा होता है अंडों का उत्पादन, यहां पढ़ें डिटेल
पोल्ट्रीलेटेस्ट न्यूज

देश में किस राज्य में सबसे ज्यादा होता है अंडों का उत्पादन, यहां पढ़ें डिटेल

उच्च तापमान के दौरान, पक्षी तापमान को नियंत्रित करने के लिए अपने व्यवहार और शारीरिक कार्यों में बदलाव करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भोजन का सेवन कम हो जाता है और पानी की खपत बढ़ जाती है. इससे मल पतला हो सकता है और मूत्र की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कोक्सीडियन बीजाणुओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सकता है. तेजी से हांफने से ऑक्सीडेटिव तनाव होता है, जिससे पक्षी माइकोप्लाज्मोसिस जैसे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो: Livestock animal news

नई दिल्ली. भारत अंडों के उत्पादन के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है. अब अगर डेयरी और पशुपालन मंत्रालय के आंकड़े पर गौर किया जाए तो भारत में साल 2021-22 में देश में 129.60 बिलियन अंडों का उत्पादन किया गया था. जबकि देश में अंडा उत्पादन का आंकड़ा हर साल 6.5 से लेकर सात फीसदी तक बढ़ रहा है. जो पोल्ट्री फार्मर्स के लिए अच्छा संकेत है लेकिन पोल्ट्री एसोसिएशन का कहना है कि यदि भारत में कुछ भ्रांतियां खत्म हो जाएं, मसलन अंडे को लेकर वेज नॉनवेज वाली दिक्कत दूर हो जाए तो डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है. फिर उत्पादन भी और बढ़ेगा. देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा अंडों का उत्पादन करते हैं. वो खुद भी मांग पूरी करते हैंं और दूसरे राज्यों को भी अंडा सप्लाई करते हैं.

केन्द्रीय डेयरी और पशुपालन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021-22 में देश में करीब 750 करोड़ अंडों का उत्पादन किया गया था. इसमें अकेले 65 फीसदी अंडों का उत्पादन सिर्फ पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ही किया गया था. जबकि बाकी अंडों का उत्पादन अन्य राज्यों से हुआ. यूपी देश का बड़ा राज्य हैं लेकिन ये राज्य अंडों के उत्पादन के मामले में पिछड़ा हुआ है.

क्योंकि ये राज्य खुद अपनी ही मांग पूरी नहीं कर पाता है. दूसरे राज्यों से इसे अंडा मंगाना पड़ता है. वहीं रिपोर्ट की मानें तो आंध्र प्रदेश में 20.41 फीसद अंडे, तमिलनाडु में 16.08, तेलंगाना में 12.86, पश्चिम बंगाल में 8.84 और कर्नाटक में 6.38 फीसद अंडों का उत्पादन हुआ. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो देश में 25 से 27 करोड़ मुर्गियां हैं, जो हर रोज 24 से 25 करोड़ अंडे देती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: पोषण प्रबंधन और बीमारियों बचाव, मुर्गी पालन में फायदा कमाने के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है...