Home पोल्ट्री Poultry Farming: इन 5 राज्यों के पोल्ट्री फार्मर के फायदे की खबर, अंडा खरीदने में शामिल हुए ये देश
पोल्ट्री

Poultry Farming: इन 5 राज्यों के पोल्ट्री फार्मर के फायदे की खबर, अंडा खरीदने में शामिल हुए ये देश

ये बीमारी सभी उम्र की मुर्गियों व टर्की में समान रूप से पाई जाती है.
प्रतीकात्मक फोटो, Live stock animal news

नई दिल्ली. देशभर में रोजाना 25 करोड़ अंडों का कारोबार होता है. जबकि दूसरी ओर देश में एक्सपोर्ट भी तेजी से बढ़ रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत के बाजारों में विदेशी ग्राहकों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है. हालांकि क्वालिटी की बात कहते हुए ज्यादातर ग्राहक नमक्कल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से ही अंडों को खरीद रहे हैं लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ इसका फायदा वही होगा. बल्कि अन्य राज्यों को भी इसका फायदा मिलना मुमकिन दिखाई दे रहा है. यदि दक्षिण भारत से एग एक्सपोर्ट हो रहे हैं तो इसका फायदा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश के पोल्ट्री फार्मरों को भी मिलेगा. बता दें कि देश में करीब 32 करोड़ मुर्गियां हैं. इन्हीं मुर्गियों के सहारे देश में रोजाना करीब 25 करोड़ अंडों का कारोबार होता है. जबकि हर साल यहां 8वीं फीसदी तक अंडा उत्पादन बढ़ रहा है जो अच्छी बात है.

यूपी के पोल्ट्री फार्मर मनीष शर्मा का कहना है कि दक्षिण भारत के कई राज्य खासतौर से नमक्कल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अंडा सप्लाई करते हैं. यदि वहां से अंडा एक्सपोर्ट हो रहा है तो कहीं ना कहीं नॉर्थ ईस्ट यानी असम, मेघालय, त्रिपुरा नगालैंड और मणिपुर आदि राज्यों की भी मांग पूरी हो जाएगी. जबकि यहां के लिए ऊपर जिक्र किए गए राज्यों से अंडा खरीदा जाएगा. जब अंडा खरीदा जाएगा तो जाहिर है कि उसका रेट भी बढ़ जाएगा. यही वजह है की सीजन के दौरान दिसंबर जनवरी में जब मलेशिया भारत से अंडे खरीद रहा था तो अंडे के दाम 6 रुपये तक पहुंच गए थे. वहीं बड़ी मंडियों में तो रेट 6 रुपये के भी पार कर गया था. अब श्रीलंका भी इसमें शामिल हो गया है और एंड खरीद रहा है.

मलेशिया भी अगर भारत से अंडा खरीदने आया: पोल्ट्री फेडेरेशन आफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रिकी थापर का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब भारत से अंडा एक्सपोर्ट किया जा रहा है. अरब देश में भी अंडा एक्सपोर्ट किया जाता रहा है. मलेशिया भी अगर भारत से अंडा खरीदने आया है तो उसकी सबसे बड़ी वजह यहां अंडे का सस्ता होना है. क्योंकि भारत में दूसरे देशों के मुकाबले पोल्ट्री फीड सस्ती है. जिन सभी आइटम से फीड बनती है वह सभी हमारे अपने देश में ही उगते हैं. किसी चीज को इंपोर्ट नहीं किया जाता. जबकि यहां लेबर भी सस्ती है. जबकि दूसरे देश में दोनों ही चीज महंगी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...