Home पशुपालन Goat Farming: बकरी को हो जाए बुखार तो इन घरेलू इलाज को करें ट्राई
पशुपालन

Goat Farming: बकरी को हो जाए बुखार तो इन घरेलू इलाज को करें ट्राई

sirohi goat
सिरोही बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीरण्

नई दिल्ली. बकरी का कारोबार एक मुनाफा देने वाला कारोबार है. इस इस व्यवसाय को करके किसान मोटी कमाई कर सकते हैं. बड़े पैमाने पर बकरी पालन करने के लिए किसानों को फार्म की जरूरत होती है. जबकि गांव में छोटे पैमाने पर बकरी पालन घर में भी किया जा सकता है. बकरी पालन में बकरी कारोबारी को उस वक्त सबसे अधिक नुकसान होता है, जब बकरियां बीमार पड़ जाती हैं. क्योंकि कई बार इन बीमारी के कारण उत्पादन के साथ-साथ बकरियों में मृत्यु दर भी बढ़ जाती है. जिससे पशुपालकों में बहुत नुकसान होता है.

घर पर ही कर सकते हैं इलाज
बकरी पालन करने वाले पशुपालकों को यह पता होना चाहिए कि बहुत सी बकरियों का इलाज घर पर ही आसानी से किया जा सकता है. इन्हीं बीमारी में से एक बकरियां में होने वाला बुखार है, जो आम बात है. बकरी काफी दुर्लभ प्रणाली है. जिसे हल्की ठंड लगने पर या फिर ज्यादा गर्मी के कारण भी बुखार हो जाता है. यदि आपकी बकरियां में हल्का बुखार का लक्षण हो तो आप घरेलू इलाज से ठीक कर सकते हैं. इसके अलावा यदि गंभीर स्थिति हो तो आपको अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

गिलोय बेल
गिलोय बेल सबसे पहले आपको तीन से चार सेंटी मीटर की गिलोय बेल लेनी है और साथ में आधा चम्मच हल्दी और सोंठ का पाउडर लेना है. इन तीनों को दो गिलास पानी में डालकर उबालने तक रख दें. जब आधा पानी बच जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें. फिर उसे पानी को छानकर बकरियों को पिला दें.

अदरक और शहद
बकरी को अदरक और शहद का मिश्रण देने से बकरी की बुखार को कम किया जा सकता है. अदरक को पीसकर उसमें शहद मिला लें फिर इस बकरी को दे दें.

पपीते का रस
पपीते का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर बकरी को पिला दें. इससे बकरी का बुखार जल्दी काम हो जाएगा.

तुलसी का पत्ता
तुलसी का पत्ता बकरी के बुखार करने के लिए मुफीद है. बुखार को कम करने के लिए बकरी को तुलसी के पत्ते खिलाएं.

हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध भी बेहतरीन है. एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर बकरी को पिलाएं. यह उपाय बकरी के बुखार को कम करने में मदद करता है.

नींबू का रस
नींबू का रस बकरी को पानी में नींबू का रस मिलाकर पिलाएं. इससे बकरी को ठंडक से निजात मिलेगी और उसे बुखार से राहत मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...