Home डेयरी Dairy: सबसे ज्यादा दूध किस राज्य की भैंस देती हैं, जानिए भारत के टॉप-10 प्रदेशों की सूची
डेयरी

Dairy: सबसे ज्यादा दूध किस राज्य की भैंस देती हैं, जानिए भारत के टॉप-10 प्रदेशों की सूची

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
प्रतीकात्मक फोटो: Livestockanimalnews

नई दिल्ली. हिंदुस्तान में दूध उत्पादन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है.देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है. अब सवाल उठता है कि सबसे ज्यादा दूध किस राज्य में भैंस के दूध का उत्पादन होता है, लोगों के जहन में हरियाणा और पंजाब का नाम सबसे पहले आता है लेकिन ये सच नहीं हैं. अगर सबसे ज्यादा भैंस दूध कहीं की देती हैं तो उनमें पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है तो दूसरे नंबर पर राजस्थान है, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का नंबर आता है. अब दिमाग में फिर से सवाल आ रहा होगा कि चौथा-पांचवां नंबर तो पंजाब हरियााणा का ही होगा, तो यहां पर आप गलत है. चौथे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश आता है और पांचवे पर पंजाब नहीं हरियाणा का नाम आता है. अब हम बात करें कि देश कि वे कौनसे टॉप-10 स्टेट हैं, जहां की भैंसे सबसे ज्यादा दूध देती हैं तो नीचे दी गई इंडेक्स में पढ़ सकते हैं.

भारत के टॉप-10 स्टेट, जहां भैंस के दूध का ज्यादा उत्पादन होता है

State (2022-23)
उत्तर प्रदेश2.30 करोड़
राजस्थान1.61 करोड़
मध्यप्रदेश96
अरुणाचल प्रदेश95
हरियाण91
पंजाब85
गुजरात80
महाराष्ट्र49
बिहार42
तेलंगाना40
total milk production in india230577000.3
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है.

54 फीसदी हिस्सेदारी भैंस के दूध की
भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर वन की पोजिशन पर आता है.देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है. बाकी अन्य गाय, भेड़ और बकरी से होता है. केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में भारत को नंबर वन बनाने में देश के टॉप-10 प्रदेश हैं, जो बाकी के स्टेट से कई गुना दूध का उत्पादन करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...