Home डेयरी Dairy: गाय-भैंस का बढ़ाना चाहते हैं दूध उत्पादन तो यहां पढ़िए 4 घरेलू उपाय
डेयरी

Dairy: गाय-भैंस का बढ़ाना चाहते हैं दूध उत्पादन तो यहां पढ़िए 4 घरेलू उपाय

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालक भाई के लिए गाय आर भैंस के दूध की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही पानी रखती है. अगर पशु के दूध की गुणवत्ता बेहतर होगी तो पशुपालक दूध के जरिए हासिल उत्पादों से अच्छी कमाई कर पाएंगे. वहीं ज्यादा दूध लेने पर ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है. इसलिए जरूरी है कि पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जाए. उसके साथ-साथ उसकी गुणवत्ता भी अच्छी हो तभी पशुपालक को सही फायदा मिलेगा. अगर गुणवत्ता और मात्रा अच्छी नहीं हुई तो इसका नुकसान पशुपालकों को होगा.

अक्सर पशुपालक पशुओं की उत्पादन क्षमता से परेशान हो जाते हैं. कई बार तो पशुपालक ज्यादा दूध लेने के लिए दवा और इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं. जिससे बाद में गलत असर दिखाई देता है. कई बार तो पशु अपनी प्रजनन क्षमता भी खो देते हैं. इसलिए कभी भी इंजेक्शन या दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हालांकि कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप पशुओं से ज्यादा दूध ले सकते हैं. आइए इसी के बारे में जानते हैं.

कीड़े मारने की दवाएं दें
गाय और भैंस जुगाली करते समय अक्सर कुछ ऐसी सामग्री को खा लेते हैं, जिसकी वजह से उनके पेट में कीड़े आ जाते हैं. यह कीड़े उन्हें अंदरूनी तौर पर कमजोर बना देते हैं. साथ ही उनकी दूध देने की क्षमता को भी बहुत ज्यादा घटा देते हैं. ऐसे में पशुपालक भाई गाय के दूध को बढ़ाने के लिए उन्हें कीड़े मारने की दवा जरूर दें. यह दवा अपने पशुओं को हर 6 महीने के अंदर देना चाहिए. ऐसा करने से पशु स्वस्थ रहेंगे उनकी दूध देने की क्षमता भी बेहतर होगी.

सही आहार जरूर दें
पशु आहार सही करने पर दूध की मात्रा भी बढ़ाया जा सकता है. अगर आप अपने पशुओं को नियमित रूप से दलिया और खली मिला कर देते हैं तो इसे गाय के दूध देने की क्षमता में इजाफा हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि यह भैंस को केवल शाम के समय ही दिया जाना चाहिए.

सरसों के तेल का करें इस्तेमाल
ऐसा कौन सा घर है जहां पर सरसों के तेल का उपयोग नहीं किया जाता है. अगर सरसों के तेल को गाय और भैंस को खली के अंदर मिलकर दिया जाए तो इससे गाय और भैंस दूध अधिक देने लगती है. जिसके चलते इसका फायदा पशुपालकों होता है.

पानी से बढ़ाएं दूध उत्पादन
हम इंसानों के साथ-साथ पशुओं को भी पानी की जरूरत होती है. उसी तरह से गाय और भैंस के लिए भी पानी बेहद जरूरी होता है. अगर आप अपने पशु को उचित मात्रा में साफ पानी देते हैं तो इससे उनके दूध देने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...